विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2020

दिल्ली : निर्माणाधीन बिल्डिंग के नीचे लड़की का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल 23 साल की इस लड़की की पहचान नहीं हो पाई है. अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

दिल्ली : निर्माणाधीन बिल्डिंग के नीचे लड़की का  शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

उत्तर पूर्वी दिल्ली वजीराबाद इलाके में एक निमार्णधीन बिल्डिंग के नीचे एक लड़की का शव बरामद हुआ है. यह शव आज सुबह 8 बजे बरामद किया गया है. लड़की के आधे शरीर पर पकड़े नही थे और सर पर चोट के निशान थे. लड़की का आधा शरीर बोरे में पाया गया है. पुलिस को सुबह 8 बजे बिल्डिंग साइट के मालिक ने फोन कर घटना की सूचना दी है.

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर लड़की के साथ दुराचार के बाद उसकी हत्या की गई ऐसा प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम होने के बाद क्लीयर हो पाएगा मृतक लड़की के साथ रेप हुआ है या नहीं.

फिलहाल 23 साल की इस लड़की की पहचान नहीं हो पाई है. अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

कास्टिंग डायरेक्टर पर रेप का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime, Delhi Police, Under Construction Building, Dead Body Found
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com