विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2018

दिल्ली: लिफ्ट के बहाने सवारियों से लूटपाट करता था ये गैंग, पुलिस ने पकड़ा तो खुल गई पोल

शेयरिंग की कैब में बैठना यानि आफत को बुलावा देना, दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली: लिफ्ट के बहाने सवारियों से लूटपाट करता था ये गैंग, पुलिस ने पकड़ा तो खुल गई पोल
लिफ्ट के बहाने सवारियों से लूटपाट करता था ये गैंग
  • लिफ्ट के बहाने सवारियों से लूटपाट करता था ये बदमाश
  • ऊबर कैब का ड्राइवर है मुख्य आरोपी
  • मौका पाकर सवारियों से सामान और नकदी लूटते थे आरोपी
नई दिल्ली: शेयरिंग की कैब में बैठना यानि आफत को बुलावा देना, दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग को गिरफ्तार किया है. इस गैंग के लोग शेयरिंग में सस्ते किराये का झांसा देकर लोगों को गाड़ी में बिठाते थे और मौका देखकर लूटपाट करते थे. सबसे अहम बात ये है कि जिस कैब में लूटपाट होती थी वो ऊबर कंपनी में चलती है. पुलिस ने गैंग में शामिल तीन बदमाशों रेहान, रंजन सिंह और रविशंकर को गिरफ्तार किया है. इनके पास से सवारी से लूटा गया मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, कैश बरामद किया गया है. गिरफ्तार किए गए बदमाशों में रंजन सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी का बीकॉम सकेंड ईयर का स्टूडेंट भी है. ये सभी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के जैतपुर थाना इलाके के रहने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें: कोट के बटन को बेशकीमती हीरा बता ठग लिए सवा करोड़ रुपये, पुलिस ने दबोचा तो बताई ये बात

पुलिस के मुताबिक, इन्होंने हाल में ही ऐसे ही एक वारदात को अंजाम दिया था. बदरपुर निवासी कौशल कुमार शर्मा 19 जनवरी को इंडियन ओवरसीज बैंक से काम निपटा कर घर लौट रहे थे, तभी रात में करीब सवा 8 बजे इन बदमाशों ने अपनी कार में ओखला इलाके से लिफ्ट दिया था, जब कौशल ऑटो का वेट कर रहे थे. गाड़ी में बैठाने के बाद 300 मीटर आगे जाते ही कैब में बैठे लोगों ने कौशल को काबू कर लिया और कैश, मोबाइल, एटीएम आदि लूट लिया. बदमाशों ने इसके बाद उनके एटीएम कार्ड से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन कौशल ने गलत पासवर्ड बता दिया, जिसकी वजह से वो पैसे नहीं निकला पाए. इस बात से नाराज आरोपियों ने कौशल की पिटाई की और फिर साकेत के पास गाड़ी से उतारकर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: बदमाशों ने पहले डाकघर के चौकीदार की हत्या की, फिर मचाई लूटपाट

इसकी शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया. जांच में पता चला कि आरोपी रेहान ऊबर में कार चलाता है और उसी कार से वारदात करता था. हालांकि, कार का मालिक कोई और है. पुलिस के मुताबिक़, पकड़े गए आरोपी महंगा लाइफ स्टाइल जीने के लिये इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे थे.

VIDEO: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने लूटा बैंक, CCTV में कैद हुई वारदात
पुलिस ने इनके कब्जे से वैगनआर कार, एक चाकू के अलावा पीड़ित से लुटा गया लैपटॉप और मोबाइल फोन भी मिला है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robbery Gang, Uber Cab Driver
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com