दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार निर्माण और सप्लाई के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है मेरठ में छापेमारी के दौरान परवेज उर्फ फर्रुख के घर से अवैध हथियार फैक्ट्री का सामान बरामद किया गया है इस गिरफ्तारी में एक शूटर के कब्जे से पेन पिस्टल, देसी पिस्तौल और छह कारतूस जब्त किए गए हैं