विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2018

मॉडल गर्लफ्रेंड के दबाव में आकर पति ने कराई टीचर पत्नी की हत्या

बवाना में टीचर की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति मंजीत, उसकी गर्लफ्रेंड एंजल गुप्ता और एंजल के मुंहबोले पिता को गिरफ्तार किया

मॉडल गर्लफ्रेंड के दबाव में आकर पति ने कराई टीचर पत्नी की हत्या
बवाना में टीचर सुनीता की हत्या
  • मॉडल एंजल और मंजीत शादी करना चाहते थे
  • टीचर सुनीता मंजीत से तलाक के लिए तैयार नहीं थी
  • तीनों ने मिलकर सुपारी किलर से कराई सुनीता की हत्या
नई दिल्ली: दिल्ली के बवाना में टीचर सुनीता की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों सुनीता के पति मंजीत, उसकी गर्लफ्रेंड एंजल गुप्ता और एंजल के मुंहबोले पिता को गिरफ्तार किया है. एंजल आरके पुरम इलाके की रहने वाली है. तीनों ने मिलकर हत्या की साज़िश रची थी. हत्या भाड़े के हत्यारों से कराई गई. पुलिस सुपारी किलर्स की तलाश कर रही है.

बताया जाता है कि मंजीत के अवैध सबंधों का उसकी पत्नी सुनीता विरोध करती थी. इस बात पर दोनों में झगड़ा होता था. टीचर सुनीता ने सब कुछ अपनी निजी डायरी में लिखा था. पुलिस ने उसकी डायरी बरामद की है.

यह भी पढ़ें : स्कूल जा रही महिला टीचर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

सुनीता को उस वक्त तीन गोलियां मार दी गई थीं जब वह स्कूटी से अपने स्कूल जा रही थी. आरोपी पति मंजीत जो पेशे से प्रापर्टी डीलर है, का मुंबई की मॉडल और आरोपी एंजल से करीब पांच साल से अफेयर था. एंजल का मुंह बोला पिता भी इस अफेयर के बारे में जनता था. एंजल के पिता ने अपने ड्राइवर के जरिए यूपी के दो कॉन्टेक्ट किलर हायर किए. महिला टीचर सुनीता की हत्या करवाने के लिए 10 लाख रुपये दिए गए थे. कुछ पैसा मॉडल एंजल के पिता ने भी किलर को दिए थे. इसके बाद बाकायदा रेकी करके टीचर की हत्या की गई.

VIDEO : बवाना में महिला टीचर की हत्या

फिलहाल दोनों भाड़े के हत्यारे और आरोपी ड्राइवर फरार है. दरअसल मॉडल और टीचर सुनीता का आरोपी पति मंजीत शादी करना चाह रहे थे. इसके लिए मॉडल एंजल लगातार मंजीत पर पत्नी से तलाक लेने का दबाव बनाती थी. पर सुनीता तलाक के लिए तैयार नहीं थी इसलिए उसकी हत्या का प्लान बनाया गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Illegal Relationship, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com