विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2025

जमकर हुई पार्टी फिर मामूली विवाद पर हुआ विवाद, डॉन स्टाइल में निकाली बंदूक, फिर...

मामले की छानबीन के दौरान आस-पास की दुकानों के CCTV फुटेज इकट्ठे किए गए. शिकायतकर्ता भारत शर्मा ने पुलिस स्टेशन में आकर अपनी बयान दर्ज कराया.

जमकर हुई पार्टी  फिर मामूली विवाद पर हुआ विवाद, डॉन स्टाइल में निकाली बंदूक, फिर...
नई दिल्ली:

दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक घटना ने सनसनी मचा दी है. पूरी जानकारी के मुताबिक, 2 जनवरी की सुबह एक कैफे के बाहर दो गुटों के बीच झगड़ा होने के बाद अफरा-तफरी मच गई. ऐसे में एक आरोपी ने गन निकालकर हवा में लहरा दी, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

पूरा मामला जानिए

मामले की छानबीन के दौरान आस-पास की दुकानों के CCTV फुटेज इकट्ठे किए गए. शिकायतकर्ता भारत शर्मा ने पुलिस स्टेशन में आकर अपनी बयान दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि वह और उनके दोस्त पंकज शर्मा और जसमीत सिंह (जो "Nyt Life Café" के पार्टी आयोजक हैं) सुबह लगभग 4-5 बजे कैफे से बाहर निकले थे, जहां उनकी तालीब और बिलाल नामक दो व्यक्तियों से बहस हो गई.

भारत शर्मा के अनुसार, तालीब और बिलाल दोनों पहले Nyt Life Café में काम करते थे, लेकिन कुछ कारणों से उन्हें उनसे जलन थी. जैसे ही उन्होंने इनकी अभद्र भाषा पर आपत्ति जताई, तालीब और बिलाल ने उन्हें और उनके दोस्तों को पकड़ लिया और उन्हें धमकाने लगे.  इसके बाद, तालीब ने अपनी बंदूक निकालकर हवा में लहराई और साथ ही उनके साथ मारपीट भी की.

शिकायतकर्ता के बयान और CCTV फुटेज के आधार पर, पुलिस ने BNS 115,126,351 और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. आरोपी तालीब और बिलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime News, Preet Vihar News, Delhi Local News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com