विज्ञापन

दिल्ली प्रोफेसर हत्याकांड: बैग में उस्तरा और मूसल, देवस्मिता की हत्या की पूरी प्लानिंग करके आया था आरोपी कपल

दिल्ली में प्रोफेसर देवस्मिता पॉल की हत्या के आरोपी पति-पत्नी पूरी तैयारी के साथ आए थे. जांच में खुलासा हुआ है कि वो बैग में उस्तरा लेकर आए थे.

दिल्ली प्रोफेसर हत्याकांड: बैग में उस्तरा और मूसल, देवस्मिता की हत्या की पूरी प्लानिंग करके आया था आरोपी कपल
देवस्मिता पॉल के हत्यारे पूरी तैयारी के साथ आए थे (फोटो- एक्स)
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्मिता पॉल हत्याकांड में बड़ा खुलासा
  • दोनों आरोपी पूरी प्लानिंग करके देवस्मिता पॉल के घर पहुंचे थे
  • आरोपी बैग में उस्तरा और मूसली लेकर आए थे और उसी से पॉल पर हमला किया
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाली एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्मिता पॉल की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि आरोपी रामप्रसाद दास पॉल को मारने की पूरी प्लानिंग के साथ आया था. वो अपने बैग में हथियार लेकर आया था. चूंकि, पॉल उन्हें जानती थीं इसलिए घर में आरोपियों की आराम से एंट्री हो गई थी. 

उस्तरा और मूसल लेकर आया था रामप्रसाद 

जांच में पता चला है कि आरोपी दास अपने पिट्ठू बैग में एक उस्तरा और एक मूसल लेकर आया था. घर में जैसे ही दोनों पति-पत्नी पहुंचे पॉल ने उनसे पानी के लिए पूछा. इसके तुरंत बाद रामप्रसाद दास ने प्रोफेसर के सिर पर मूसल से एक बार हमला किया. इसके बाद पॉल नीचे गिर पड़ीं. इसके बाद उसकी पत्नी बनश्रीदास ने उस्तरे से प्रोफेसर पॉल की नस काट दी. 

मृतक प्रोफेसर की संपत्ति हड़पना चाहते थे आरोपी 

पुलिस ने दोनों आरोपी रामप्रसाद दास (42) और बनश्रीदास (36) को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया है. ये हत्या पूरी तरह से जमीन-जायदाद विवाद में की गई है. आरोपियों ने मृतक पॉल की संपत्ति हासिल करने की मंशा से उनकी हत्या की प्लानिंग की. 

प्रोफेसर ने घर में दी एंट्री 

जैसे ही रामप्रसाद और उसकी पत्नी पॉल के घर पहुंचे तो दोनों को मृतक प्रोफेसर ने घर में बुलाया. आरोपियों ने प्रोफेसर से पहले दोस्ती वाला व्यवहार किया और फिर मौका मिलते ही उनपर हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के नाना की पश्चिम बंगाल में एक संपत्ति थी. इसी जगह आरोपी पति-पत्नी किराएदार के रूप में रह रहे थे. दोनों आरोपी पॉल की इसी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते थे और इसी के लिए उन्होंने हत्या की प्लानिंग की. 

यह भी पढ़ें - DU असिस्टेंट प्रोफेसर हत्या: सिर पर घाव, हाथ की नस भी कटी, परिचित पर क्यों गहराया शक 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assistant Professor, Delhi Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com