यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि 28 जुलाई को होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड भर्ती लिखित परीक्षा को टाल दिया गया है. आयोग की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी कर ये जानकारी दी गई है. 28 जुलाई को होने वाली ये परीक्षा अब 19 अगस्त को आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही आवेदन की आखिरी तारीख को भी बढ़ा दिया गया है, जिससे वो लोग भी अपना आवेदन कर सकते हैं, जो किसी कारण के चलते 10 जुलाई तक आवेदन नहीं कर पाए थे.
अप्रैल में जारी हुआ था नोटिफिकेशन
असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों के लिए विज्ञापन संख्या-51 आयोग ने 28 अप्रैल 2026 को जारी किया था. इसके बाद से ही अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई तय की गई थी, जिसे अब 10 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं