विज्ञापन

Gurugram News: 'इंसाफ नहीं मिला तो मरना ही रास्ता है', पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर रेप पीड़िता ने खुद पर छिड़का पेट्रोल; मची अफरा-तफरी

Gurugram CP Office Suicide Attempt: चार महीने से पुलिस के चक्कर काट रही एक रेप पीड़िता का सब्र जब टूट गया, तो वह पेट्रोल की बोतल लेकर सीधे पुलिस कमिश्नर के दरवाजे पर पहुंच गई.

Gurugram News: 'इंसाफ नहीं मिला तो मरना ही रास्ता है', पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर रेप पीड़िता ने खुद पर छिड़का पेट्रोल; मची अफरा-तफरी
'मौत ही एकमात्र रास्ता है', बलात्कार पीड़िता ने गुरुग्राम पुलिस स्टेशन कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया

Haryana News: गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ऑफिस (Gurugram CP Office) के बाहर गुरुवार को एक रेप पीड़िता ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की. न्याय न मिलने से परेशान महिला हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर सीधे गेट पर पहुंच गई. उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया, लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए उसे आग लगाने से रोक लिया. पुलिस ने किसी तरह महिला को समझाकर शांत कराया. इस घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें धुंधले दृश्यों के बीच महिला की चीखें साफ सुनी जा सकती हैं.

घटना से पहले रिकॉर्ड किया था वीडियो

सीपी ऑफिस में कदम रखने से ठीक पहले इस महिला ने अपना एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था. इस वीडियो में उसने बताया कि पानीपत के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. इसकी एफआईआर उसने गुरुग्राम के सेक्टर 51 पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी. महिला का आरोप है कि 4 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है. वह सरेआम घूम रहा है और उसके परिवार वाले व गुंडे पीड़िता को केस वापस लेने की धमकियां दे रहे हैं. इसी वीडियो में महिला ने कहा था कि अब उसके पास मौत ही इकलौता रास्ता बचा है और वह सुसाइड करने के लिए सीपी ऑफिस जा रही है.

पुलिस ने दिया गिरफ्तारी का भरोसा

घटना के तुरंत बाद पुलिस विभाग या पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई. हालांकि, बाद में गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में एक आधिकारिक बयान जारी किया. अपने बयान में पुलिस ने महिला के खुद को आग लगाने की कोशिश की घटना की न तो पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया. पुलिस ने सिर्फ इतना कहा है कि मामले के आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- बीजेपी नेता की 2 सगी बहनों से शादी, पहली पत्नी को शॉपिंग करवाई तो दूसरी नाराज; फिर आ गई मौत की खबर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com