विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2022

यूपी में कॉलेज छात्रा की बलात्कार के बाद मौत, आरोपी ने एनर्जी पिल लेने की बात कही: पुलिस

पुलिस के मुताबिक, जब छात्रा घर में अकेली थी तब युवक ने उसके साथ रेप किया. जांच के दौरान, युवक ने एनर्जी पिल लेने का दावा किया है.

यूपी में कॉलेज छात्रा की बलात्कार के बाद मौत, आरोपी ने एनर्जी पिल लेने की बात कही: पुलिस
पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि हुई है.
उन्नाव:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. छात्रा के प्राइवेट पार्टस में ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, जब वह घर में अकेली थी तब राज गौतम नामक व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया. जांच के दौरान, युवक ने एनर्जी पिल लेने का दावा किया है.

पुलिस ने कहा कि पीड़िता के विरोध के बावजूद उसने उसके साथ तब तक बलात्कार किया जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गई और उसके प्राइवेट पार्ट्स से खून बहने लगा. यह देख गौतम डर गया और उसे खून से लथपथ छोड़कर भाग गया. बाद में, उसकी छोटी बहन पीड़िता को बिस्तर पर बेहोश देखकर घर लौटी. पुलिस ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि हुई है.

पुलिस ने कहा कि गंभीर चोट के कारण ज्यादा खून बहने से छात्रा की मौत हो गई. पीड़िता के पिता ने पहले एक पड़ोसी और एक 65 वर्षीय महिला की संलिप्तता का आरोप लगाया था. हालांकि, पीड़िता के मोबाइल फोन से जुटाई गई जानकारी के आधार पर गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया.

इस मामले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "गौतम ने कबूल किया कि यह जानने के बाद कि पीड़िता अकेली है, वह उसके घर गया और उसके साथ बलात्कार किया जिससे उसके शरीर से गंभीर रक्तस्राव हुआ. यह देखकर गौतम मौके से फरार हो गया."

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र : फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने के आरोपी 69 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ये भी पढ़ें : गाजियाबाद में इंसानियत हुई शर्मसार, कुत्ते को बेरहमी से पीटकर मार डाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
College Student Dies After Rape, Crime News, Unnao Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com