दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस ने गुजरात के अंकलेश्वर में अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी की तलाशी में 518 किलो कोकीन जब्त की. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपये है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
दिल्ली के स्पेशल सेल ने महिपालपुर में तुषार गोयल नाम शख्स के गोदाम पर छापेमारी करके 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप को जब्त किया थी. जांच के दौरान 10 अक्टूबर 2024 को दिल्ली के रमेश नगर की एक दुकान से लगभग 208 किलो अतिरिक्त कोकेन बरामद हुई थी. पूछताछ के दौरान पता कि बरामद मादक पदार्थ फार्मा सलूशन सर्विसेज नाम की कंपनी का था और ये मादक पदार्थ गुजरात के अंकलेश्वर की अवकार ड्रग्स लिमिटेड कम्पनी से आया था.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस मामले में अब तक कुल 1,289 किलो कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक थाईलैंड की मारिजुआना बरामद हो चुका है. जिसकी कीमत 13,000 करोड़ रुपये है. वहीं, मामले की जांच ED भी कर रही है. ED ने मनी लांड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है. शनिवार को ED ने इस मामले से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर रेड की थी.
दिल्ली पुलिस ने दो अक्टूबर को 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 40 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक मारिजुआना' जब्त किया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,620 करोड़ रुपये है.
दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में एक दुकान से 2,080 करोड़ रुपये मूल्य की 208 किलोग्राम कोकीन जब्त किया था. नशीले पदार्थों को नाश्ते के प्लास्टिक पैकेट में छिपाकर रखा गया था और इन पैकेट पर ‘टेस्टी ट्रीट' और ‘चटपटा मिक्सचर' लिखा हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं