विज्ञापन

गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची का कत्ल, कार के नीचे फेंककर भागा आरोपी; सगे मामा पर शक

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि सगे मामा ने गला दबाकर हत्या की और शव कार के नीचे छिपा दिया. परिजनों ने बच्ची के साथ गलत काम का भी आरोप लगाया है.

गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची का कत्ल, कार के नीचे फेंककर भागा आरोपी; सगे मामा पर शक

Child Girl Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में देर रात 4 साल की बच्ची का कार के नीचे शव मिलने से सनसनी फैल गई. बच्ची की हत्या का आरोप उसके सगे मामा पर लगा है, जिसे गला दबाकर मारा गया है. परिजनों ने बच्ची के साथ गलत काम का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, जिले टीला मोड़ थाना क्षेत्र में आरोपी मामा ने 4 साल की भांजी की गला दबाकर हत्या कर दी. बच्ची के गाल पर भी चोट के निशान हैं. बच्ची का सगा मामा बच्ची के घर के पास ही रहता है. आरोपी शुक्रवार की दोपहर बच्ची को खिलाने के नाम पर अपने घर ले आया था. शाम तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची और परिजनों ने उससे बात की तो उसने कहा कि वह बच्ची को घर छोड़ गया है.

पुलिस को रात में मिली सूचना

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 8 बजे गश्त के दौरान सूचना मिली कि 80 फुटा रोड पर सड़क किनारे एक कार के नीचे एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की.

जांच के दौरान मृतका की पहचान हुई, जो पसौंडा क्षेत्र की रहने वाली थी. शुरुआती जांच में सामने आया कि बच्ची को उसका सगा मामा घर से खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था. आरोप है कि उसने बच्ची की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से शालीमार गार्डन क्षेत्र में फेंक दिया.

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

एसीपी अतुल सिंह ने पुलिस को गस्त के दौरान सूचना मिली थी कि 80 फुटा रोड पर सड़क किनारे खड़ी कार के नीचे एक बच्ची का शव पड़ा है. तहरीर के आधार पर थाना टीला मोड़ पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि शव छिपाने के लिए कार के नीचे फेंका गया था.  आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.  हालांकि, अभी आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है.

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद के क्लीनिक में चोरी करने घुसा चोर शटर में फंसा, रात भर वहीं लटका रहा, सुबह पुलिस ने निकाला

लेखक के बारे में
img
Pintu Tomar
Pintu Tomar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Child Girl Murder, Ghaziabad Girl Murder, Ghaziabad News, Mama Killed Nephew
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com