विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2019

चोर होने के शक में बस ड्राइवर को भीड़ ने बुरी तरह पीटा, अस्पताल में हुई मौत

पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 302, 149 और 147 के तहत मामला दर्ज किया है.

चोर होने के शक में बस ड्राइवर को भीड़ ने बुरी तरह पीटा, अस्पताल में हुई मौत
मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
  • 21 अगस्त को हुई थी घटना
  • अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
  • लोगों को बैट्री चुराने का हुआ शक
पालघर:

महाराष्ट्र के पालघर में कुछ लोगों ने चोर होने के शक के चलते 32 वर्षीय एक बस ड्राइवर की बुरी तरह पिटाई कर दी और गुजरात के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पालघर पुलिस के प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को बायोसर इलाके में ड्राइवर रंजीत पांडे एक बस के समीप खड़ा था. कुछ लोगों को संदेह हुआ कि वह गाड़ी की बैट्री चुराने और उसकी टायर से हवा निकालने की फिराक में है. उन्होंने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा. 

इंजीनियर पहुंचे रेलवे लाइन का सर्वे करने, ग्रामीणों ने बच्चा चोर बताकर धुन दिया

काटकर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांडे को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में उसे गुजरात के वलसाड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने रविवार को दम तोड़ दिया. बायोसार पुलिस ने सोमवार को अनवर गर्गेवाला, उसके भाई मिंटू, दो साथियों और फिर उनके दो मित्रों पर आईपीसी की धाराओं 302 (हत्या), 149 (अवैध रूप से इकत्र होने) और 147 (उपद्रव फैलाने) के तहत मामला दर्ज किया. हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

दिल्ली में बच्चा चोरी के शक में मूक-बधिर गर्भवती महिला की भीड़ ने की पिटाई

बता दें हाल में देशभर में विभिन्न स्थानों पर भीड़ के हिंसक बर्ताव की कई घटनाएं सामने आयी हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को भीड़ द्वारा हत्या (लिंचिंग) को अमानवीय कृत्य करार दिया और ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया. (इनपुट-भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mob Lynching, Palghar, Bus Driver Beaten
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com