विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2017

गाजियाबाद में चोरों ने बैंक की दीवार काटकर लगाई सेंध, लॉकरों से करोड़ों का माल उड़ाया

जांचकर्ताओं के मुताबिक बैंक के सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे और कोई गार्ड भी नहीं था.

बैंक के सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे और कोई गार्ड भी नहीं था
  • चोरों ने 26 लॉकरों में से कीमती सामान चुरा लिए
  • घटना संभवत: शनिवार या रविवार की हो सकती है- पुलिस
  • पुलिस के मुताबिक बैंक में सुरक्षा मानकों की कमी है
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले में चोरों के एक समूह ने एक बैंक की दीवार में सुराख कर अंदर रखे लॉकरों में से करोड़ों रुपये का कीमती सामान चुरा लिया. जांचकर्ताओं के मुताबिक बैंक के सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे और कोई गार्ड भी नहीं था.

पुलिस ने पाया कि चोरों के गैंग ने कंक्रीट की दीवार में छेदकर बैंक के अंदर में प्रवेश किया. बैंक के बाहर घनी झाड़ियां हैं, जिससे चोरों की हरकतों पर नजर नहीं पड़ सकी. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने पुलिस को बताया कि चोरों ने 26 लॉकरों पर हाथ साफ किया. इस चोरी का पता सोमवार को चला.

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार या रविवार की हो सकती है, जब बैंक बंद था. बैंक मैनेजर को चोरी के बारे में सोमवार सुबह जानकारी हुई. पुलिस ने इस घटना के लिए बैंक की खराब सुरक्षा व्यवस्था को दोषी ठहराया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बैंक में सुरक्षा मानकों की कमी है. अगर किसी भी ओर से बैंक में प्रवेश करने का प्रयास किया गया, तो साइरन बजना चाहिए था, लेकिन साइरन काम नहीं कर रहा था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Robbery, Ghaziabad Bank Loot, Bank Locker, CCTV, Robbery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com