विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2019

अनंत सिंह का नया वीडियो जारी, कहा- पुलिस नहीं, अदालत में करूंगा आत्मसमर्पण

पटना जिले के मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने नए वीडियो में कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं

अनंत सिंह का नया वीडियो जारी, कहा- पुलिस नहीं, अदालत में करूंगा आत्मसमर्पण
मोकामा के एमएलए अनंत सिंह ने नया वीडियो जारी किया है.
  • विधायक अनंत सिंह ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
  • कहा- ललन सिंह, नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक ने की साजिश
  • एक रिश्तेदार के माध्यम से घर में हथियार रखवाए गए थे
पटना:

पटना जिले के मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने गुरुवार देर शाम अपना तीसरा वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह पुलिस के समक्ष नहीं, अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे. सिंह के घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब एक सप्ताह से फरार हैं. वह इससे पहले दो ऐसे वीडियो जारी कर चुके हैं.

अनंत सिंह ने इस दौरान 19 अगस्त को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह गिरफ्तारी से नहीं घबराते हैं, 2 से 3 दिनों बाद अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे. अनंत ने गुरुवार को जारी एक नए वीडियो में कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है. वह पुलिस के सामने नहीं बल्कि अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे. हमें अदालत पर भरोसा है.

उन्होंने पटना पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पता चल गया है कि ‘‘राज्य की सत्ताधारी जदयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के माध्यम से घर मे हथियार रखवाए थे.''

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने VIDEO जारी कर बताया, सरेंडर करने में क्यों हो रही देरी

आधुनिक हथियार और आग्नेयास्त्र बरामद बरामद होने के मद्देनजर अनंत सिंह के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून- ‘‘गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम''(यूएपीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

बिहार : बाहुबली विधायक अनंत सिंह फिर पुलिस को चकमा देने में कामयाब, हुए फरार

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में मुंगेर सीट से कांग्रेस के टिकट पर ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था पर पराजित रही थीं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MLA Anant Singh, New Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com