विज्ञापन

सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, सिर पर मटकी, मुंह में पल्लू दबा ठेट देसी अंदाज में नाची हरियाणवी डांसिंग क्वीन

Sapna Choudhary New Song: सपना चौधरी दिवाली का मौका कैसे सूना-सूना जाने दे सकती थीं. तभी तो हरियाणवी डांसिंग क्वीन का नया गाना 'बदमाशन' रिलीज हो गया है.

सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, सिर पर मटकी, मुंह में पल्लू दबा ठेट देसी अंदाज में नाची हरियाणवी डांसिंग क्वीन
Sapna Choudhary New Song: सपना चौधरी का नया गाना बदमाशन रिलीज, फैन्स के लिए दिवाली धमाका
youtube
नई दिल्ली:

Sapna Choudhary New Song: सपना चौधरी हर मौके पर अपने फैन्स के लिए कुछ ना कुछ नया तोहफा लेकर आती हैं. अब दिवाली का मौका वो कैसे सूना-सूना जाने दे सकती थीं. तभी तो हरियाणवी म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए नया गाना बदमाशन (Badmashan) रिलीज हो गया है. इस म्यूजिक वीडियो में सपना चौधरी, मासूम शर्मा और कृष्ण चौहान एक साथ नजर आ रहे हैं. हरियाणवी गानों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले इन कलाकारों की तिकड़ी ने इस रिलीज को खास बना दिया है. गाने में हरियाणवी अंदाज, दमदार बीट्स और डांस का कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का ठेठ देसी अंदाज तो खूब पसंद किया जा रहा है. सपना चौधरी भोजपुरी फिल्म बैरी कंगना 2 में नजर आ चुकी हैं और उनका खेसारी लाल यादव के साथ गाना भी रिलीज हो चुका है.

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी का पहला भोजपुरी गाना, रवि किशन की हॉरर मूवी में हरियाणवी डांसिंग क्वीन के डांस से हिल गए थे यूपी-बिहार

सपना चौधरी और मासूम शर्मा की जोड़ी फिर चर्चा में

सपना चौधरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उनके डांस और स्टेज परफॉर्मेंस को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जाता है. वहीं, मासूम शर्मा अपने देसी अंदाज और हरियाणवी गानों के लिए जाने जाते हैं. दोनों कलाकारों की मौजूदगी 'बदमाशन' को हरियाणवी म्यूजिक के चाहने वालों के लिए दिलचस्प बनाती है. कृष्ण चौहान की आवाज भी इस गाने का अहम हिस्सा है.

'बदमाशन' का नाम सुनते ही हरियाणवी गानों का देसी अंदाज याद आता है. इस तरह के गानों में दमदार बीट्स, हरियाणवी बोल और डांस का खास मेल देखने को मिलता है. म्यूजिक वीडियो में गायन और परफॉर्मेंस के साथ विजुअल्स पर भी ध्यान दिया गया है. हरियाणवी म्यूजिक की लोकप्रियता को देखते हुए इस तरह की रिलीज सोशल मीडिया और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का ध्यान खींच सकती हैं.

मासूम शर्मा के गानों को पसंद करते हैं दर्शक

मासूम शर्मा हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखते हैं. मैडम जी, लोफर, ट्यूशन बदमाशी का और चम्बल की डाकू जैसे गानों के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की है. उनके गानों में हरियाणवी भाषा, देसी अंदाज और आधुनिक म्यूजिक का मेल देखने को मिलता है. 

सपना चौधरी अपने डांस और लाइव परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. हरियाणवी गानों के साथ उनकी पहचान लंबे समय से जुड़ी रही है. उनके वीडियो और स्टेज परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहते हैं. 'बदमाशान' में सपना चौधरी की मौजूदगी गाने को एक अलग विजुअल अपील देती है. बदमाशन का ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो देसी गीत यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

सपना चौधरी का बदमाशन गाना

कौन हैं सपना चौधरी

हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था. कम उम्र में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई, जिसके चलते उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस से अपने करियर की शुरुआत की. हरियाणवी गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' ने उन्हें पूरे देश में लोकप्रिय बना दिया और वे लाखों दिलों की धड़कन बन गईं. सपना चौधरी ने सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली समेत कई राज्यों में अपनी खास पहचान बनाई.

साल 2017 में वह टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में नजर आईं, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई. डांस, सिंगिंग और अभिनय के दम पर सपना ने मनोरंजन जगत में अपनी अलग जगह बनाई है. तभी तो भोजपुरी सिनेमा से लेकर पंजाबी फिल्मों तक में सपना चौधरी धमाल कर चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Video, Sapna Choudhary New Song, Bhojpuri Cinema, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com