विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2018

बिहार : रिमांड होम में रह रहे किशोरों की पिटाई, अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप

आरा में स्थित एक रिमांड होम में रहे तीन किशोरों ने अपने साथ रहने वाले सात लड़कों पर मारपीट और अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगाया

बिहार : रिमांड होम में रह रहे किशोरों की पिटाई, अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप
प्रतीकात्मक फोटो.
  • आरा के धरहरा इलाके में स्थित है रिमांड होम
  • सात लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई
  • दो पीड़ितों ने अपने परिवारों को अदालत में मुलाकात के दौरान सुनाया दुखड़ा
आरा: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला स्थित एक बालिका गृह में 34 लड़कियों से यौन शोषण का मामला प्रकाश में आने के बीच भोजपुर जिला मुख्यालय आरा स्थित एक रिमांड होम में रहे तीन किशोरों ने अपने साथ रहने वाले सात लड़कों पर मारपीट और अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का आरोप लगाया है.

पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि आरा नगर थाना अंतर्गत धरहरा इलाके में स्थित उक्त रिमांड होम में रह रहे तीन किशोरों द्वारा इस बारे में अपने साथ रहने वाले सात लड़कों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि यह मामला उस समय प्रकाश में जब कैमूर जिले के रहने वाले दो पीड़ितों की अपने परिवार के सदस्यों से मंगलवार को एक अदालत में मुलाकात हुई.

यह भी पढ़ें :  बिहार : लिपिक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार पर एडीएम के खिलाफ प्राथमिकी

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन लड़कों के शरीर पर मौजूद दाग से मारपीट की पुष्टि हुई है लेकिन यौन शोषण के उनके आरोप के बारे में पुष्टि उनकी मेडिकल जांच कराए जाने पर हो पाएगी.

VIDEO : बच्चे से दुष्कर्म और फिर जलाया

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnatural Sex
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com