विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2020

असम में 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर पेड़ से लटकाया, सात छात्र पकड़े गए

असम के विश्वनाथ जिले में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने और उसकी हत्या के आरोप में सात छात्रों को रविवार को पकड़ा गया.

असम में 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर पेड़ से लटकाया, सात छात्र पकड़े गए
प्रतीकात्मक तस्वीर
तेजपुर:

असम के विश्वनाथ जिले में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने और उसकी हत्या के आरोप में सात छात्रों को रविवार को पकड़ा गया. इन छात्रों ने 10वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा दी है. पुलिस ने बताया कि अपराध के बाद बच्ची को पेड़ से लटका दिया गया था. उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार को चाकला गांव की है. 

राज्यसभा की 55 सीटें हो रहीं खाली, इन 17 राज्यों की सीटों पर 26 मार्च को चुनाव

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया कि आरोपी फरार थे जिन्हें पुलिस दल ने पकड़ लिया है. ये सभी हाई स्कूल लीविंग सार्टिफिकेट (एचएसएलसी) परीक्षार्थी थे. 

असम नागरिकता सूची में अयोग्‍य लोगों को ढूंढने के लिए शुरू होगी आंतरिक जांच

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने परीक्षा के बाद पार्टी के बहाने बच्ची को एक मकान में बुलाया और उससे दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि संदेह है कि बच्ची के साथ शुक्रवार को दुष्कर्म किया गया और उसे मकान के पास ही एक पेड़ से लटका दिया गया. शव शनिवार को बरामद हुआ.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam, 12 Year Old Girl Rape, Crime News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com