पौड़ी जिले के यमकेश्वर में गंगा भोगपुर स्थित वनतारा रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाली 19 वर्षीया अंकिता की कथित तौर पर रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर ऋषिकेश की चीला नहर में फेंककर हत्या कर दी थी. वहीं अब इस मामले में रिजॉर्ट के पूर्व कर्मचारी ने बड़ा खुलासा किया है और कहा कि भाजपा से निष्कासित नेता के बेटे के उत्तराखंड रिसॉर्ट में नशीली दवाओं का दुरुपयोग और प्रॉस्टीट्यूशन बड़े पैमाने पर था.
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए न्यायालय से ‘फास्ट ट्रैक अदालत' गठित करने का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के एक टवीट में धामी के हवाले से कहा गया, ‘‘ हमारी सरकार ने माननीय न्यायालय से अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिले, इस हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निवेदन किया है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाली 19 वर्षीया अंकिता की हत्या से प्रदेश भर में उपजे गम और गुस्से के बीच मुख्यमंत्री ने एक बार फिर जोर देकर कहा कि बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी सरकार की है और इसलिए पिछले दिनों घटित दुखद घटना में सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है.
उन्होंने कहा कि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी कर उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माणों का ध्वस्तीकरण का कार्य भी सरकार ने किया है. धामी ने कहा, ‘‘ बेटी अंकिता को न्याय दिलाने हेतु हमने डीआईजी (उप महानिरीक्षक) स्तर के अधिकारी के नेतृत्व मे एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है। एसआईटी हर पहलू की जांच करके सभी अपराधियों को कठोरतम सजा दिलवाने का कार्य करेगी.''
ये भी पढ़ें- राजस्थान : जयपुर में पीएचईडी का मुख्य अभियंता 10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
पौड़ी जिले के यमकेश्वर में गंगा भोगपुर में वनंत्रा रिजॉर्ट में कार्यरत अंकिता की कथित रूप से रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता के साथ मिलकर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में धकेलकर हत्या कर दी थी. (भाषा इनपुट के साथ)
VIDEO: पीएम मोदी शिंजो आबे के अंतिम संस्कार के लिए जापान पहुंचे, जापनी पीएम से की मुलाकात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं