विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2022

आंध्र प्रदेश : प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने युवती की गला काटकर हत्या कर दी

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना को गंभीरता से लिया और पुलिस को दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया

आंध्र प्रदेश : प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने युवती की गला काटकर हत्या कर दी
प्रतीकात्मक फोटो.
अमरावती (आंध्र प्रदेश):

आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा जिले में 25 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार को एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी क्योंकि उसने उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. स्थानीय लोगों ने हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी पिटाई की. मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना को गंभीरता से लिया और पुलिस को दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस को शीघ्रता से जांच पूरी कर आरोपपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया.

पुलिस ने कहा कि जीवी सूर्यनारायण (25) देवकी (22) का पीछा करता था. उसका दावा था कि वह उससे प्यार करता है. दोनों जिले के कुराड़ा गांव में अपने-अपने दादा-दादी के साथ रहते थे. हाल में, सूर्यनारायण को गांव के बुजुर्गों और अन्य लोगों ने चेतावनी दी थी.

शनिवार को जब देवकी अपने दोपहिया वाहन से कुरदा जा रही थी तब सूर्यनारायण काकीनाड़ा के पास रास्ते में घात लगाकर बैठा था. उसने चाकू से देवकी का गला काट दिया और उसे खून से लथपथ वहीं छोड़ दिया. राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी.

स्थानीय लोगों ने सूर्यनारायण को एक पेड़ से बांध दिया और पुलिस के हवाले करने से पहले उसकी पिटाई की.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Young Man Murdered, Girl's Throat Slit, Refusing Love Proposal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com