विज्ञापन

पटना में बेटे को बचाने आए प‍िता की हत्‍या, युवक ने चाकू से क‍िया ताबड़तोड़ हमला 

मृतक के बेटे की एक युवक से कहासुनी हुई तो उसने चाकू न‍िकालकर दौड़ा द‍िया. हत्‍यारोपी ने उसके घर में घुसकर पिता की हत्‍या कर दी.    

पटना में बेटे को बचाने आए प‍िता की हत्‍या, युवक ने चाकू से क‍िया ताबड़तोड़ हमला 
हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन करते स्थानीय लोग और परिजन.

पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के अराप गांव में रविवार देर रात हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.  एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. हत्‍या के बाद आरोपी फरार हो गया. स्‍थानीय लोग और पर‍िजनों ने प्रशासन से न्‍याय की मांग करने लगे. सड़क जाम करके हंगाम करने लगे. पुल‍िस हत्‍यारोपी की तलाश कर रहे हैं. 

चाकू से किया हमला 

गोलू कुमार और सरयुग शर्मा के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया, और सरयुग शर्मा ने गोलू कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में घायल गोलू किसी तरह जान बचाकर अपने घर की ओर भागा. आरोपी सरयुग शर्मा चाकू लेकर उसके पीछे-पीछे घर तक पहुंच गया, वहां पहुंचकर उसने गोलू के पिता रामाकांत पासवान (45) से उलझकर उन पर भी ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. हमले में रामाकांत पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए.

लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी, और घायल को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामाकांत पासवान को मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस मामले की कर रही जांच 

थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है, और रोड जाम करके हंगामा कर रहे हैं, और अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं. 

(गौरव कुमार कि रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: ब‍िहार: दो पतियों संग सेक्स रैकेट चलाती थी नेहा, पुलिस के सामने खोला राज- नाबालिग लड़कियों को बनाती थी शिकार 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Crime News, Patna Crime News, Rescue Son, Murdered, Patna, Young Man Attacked Knife, Bikram Police Station, Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com