विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2018

नाराज पति ने दांतों से काटी पत्नी की नाक, जानें क्‍या है पूरा मामला

यूपी के शाहजहांपुर जिले के एक युवक ने अपनी पत्नी के बदचलन होने के शक में दांत से उसकी नाक काट ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

नाराज पति ने दांतों से काटी पत्नी की नाक, जानें क्‍या है पूरा मामला
फाइल फोटो
  • बदचलन होने के शक में दांत से उसकी नाक काट ली
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
  • 32 वर्षीय युवती का अपने पति अर्जुन से झगड़ा हो गया था
नई दिल्ली: यूपी के शाहजहांपुर जिले के एक युवक ने अपनी पत्नी के बदचलन होने के शक में दांत से उसकी नाक काट ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने आज बताया कि थाना कांठ अंतर्गत पल्होरा गांव में रहने वाली 32 वर्षीय युवती का अपने पति अर्जुन से झगड़ा हो गया. इस पर नाराज अर्जुन ने दांतों से अपनी पत्नी की नाक काट ली है. 

पुलिस ने आरोपी के हवाले से बताया कि पांच दिन पूर्व उसकी पत्नी गीता मायके जाने के लिए घर से कहकर निकली और मायके ना जाकर बरेली पहुंच गई वहां से शुक्रवार को जब वापस आई तो उसके पति से उसकी कहा सुनी हो गई और मामला थाने पहुंच गया जहां समझौता होने के बाद दोनों घर वापस आ गए . 

त्रिपाठी ने बताया कि कल रविवार को फिर उसकी पत्नी कहीं जाने के लिए घर से निकली तो गुस्से में उसके पति ने दांतो से उसकी नाक काट ली जिससे वह लहूलुहान हो गई. पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है . पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Husband Cut Wife Nose, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com