विज्ञापन

मार्को रूबियो कल से भारत दौरे पर, कोलकाता, आगरा, जयपुर भी जाएंगे, जान लीजिए पूरा प्रोग्राम

रूबियो के दौरे से भारत-अमेरिका संबंधों में फिर से नई गर्मजोशी की उम्मीद जताई जा रही है. टैरिफ मुद्दे और रेयर अर्थ मिनरल्स पर भारत-अमेरिका के बीच बातचीत आगे बढ़ सकती है.26 मई को नई दिल्ली में क्वाड की बैठक होगी.

मार्को रूबियो कल से भारत दौरे पर, कोलकाता, आगरा, जयपुर भी जाएंगे,  जान लीजिए पूरा प्रोग्राम
मार्को रूबियो शनिवार सुबह भारत पहुंच जाएंगे.
  • मार्को रूबियो की चार दिवसीय भारत यात्रा को क्षेत्रीय सुरक्षा और बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है
  • अमेरिका और भारत के बीच आगामी सप्ताहों में व्यापार समझौते के फाइनल होने की संभावना जताई जा रही है
  • अमेरिकी दूतावास ने यात्रा को भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी और व्यापार सहयोग को बढ़ावा देने वाला बताया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो की कल से शुरू होने वाली पहली चार दिनों की भारत यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अभी कल ही भारत-यूएस वार्षिक लीडरशिप समिट में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर शामिल हुए. समिट में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्ते या महीने में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार डील फाइनल हो सकता है. वहीं, उन्होंने जानकारी दी कि अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

भारत में स्‍थि‍त अमेर‍िकी दूतावास ने आधिकारिक सोशल मीड‍िया 'एक्‍स' अकाउंट पोस्‍ट में कहा, ''क्षेत्रीय सुरक्षा को समर्थन देने से लेकर रेयर अर्थ मिनरल्स सप्लाई चेन तक, विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत की आगामी यात्रा 'क्वाड' साझेदारी के महत्व पर जोर देती है.'' खुद रूबियो ने अपनी यात्रा पर कहा है कि भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार है. उन्होंने भारत के साथ ऊर्जा साझेदारी पर भी जोर दिया. साथ ही क्ववाड को लेकर भी वो उत्साहित दिखे. जाहिर है इस यात्रा के जरिए भारत के साथ संबंधों में अमेरिका नया जोश, रणनीतिक साझेदारी के साथ ही बिजनेस पर फोकस कर रहा है.

रूबियो के भारत दौरे के कार्यक्रम

23 मई, 2026

  • सुबह 7:05 बजे कलकत्ता आगमन
  • मिशनरीज़ ऑफ़ चैरिटी
  • दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान
  • दोपहर 2:30 से 4 बजे तक - अमेरिकी दूतावास का कार्यक्रम
  • शाम 4 बजे - अमेरिकी दूतावास में रेड कार्पेट

24 मई

  • सुबह 11:30 बजे से - जयशंकर/रुबियो वार्ता
  • शाम 6 से 9 बजे तक - भारत मंडपम में 250वीं वर्षगांठ का स्वागत समारोह

25 मई

  • पहला भाग संभवतः आगरा में
  • दोपहर 2 बजे जयपुर आगमन
  • दोपहर 3 से 4:15 बजे तक आमेर किला
  • शाम 4:45 बजे - रामबाग होटल

26 मई

  • सुबह 6:15 बजे - दिल्ली के लिए प्रस्थान
  • सुबह 9:30 बजे - क्वाड शिखर सम्मेलन
  • सुबह 11:00 बजे - क्वाड में प्रेस कॉन्फ्रेंस

ये भी पढ़ें-

बांग्लादेश में 23 वर्षीय हिंदू युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है मामला

अगर होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहा तो दुनिया में 2008 जैसी आ सकती है मंदी: रिपोर्ट

एंजाइटी वाले लोगों को वर्क फ्रॉम होम से किया इन्कार तो नौकरी देने वाली कंपनी पर होगा मुकदमा, ब्रिटेन की अदालत का फैसला

कांगो में तेजी से पैर पसार रहा है इबोला, WHO ने कहा लगातार बढ़ रहा है इसका जोखिम

दिल्ली दंगा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत दी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com