विज्ञापन

आगरा: जेठ पर भरोसा कर पिघली रूबी ने खोला दिल में दबा पति की हत्या राज, सुरेंद्र मर्डर केस में कब क्या हुआ?

18 मई की सुबह रूबी ने सुरेंद्र को खीर खिलाई. उसमें 18-20 नींद की गोलियां मिला दी थीं. बेहोशी के बाद मौत हो गई, फिर उसी दिन शव बाथरूम में दफना दिया.

आगरा: जेठ पर भरोसा कर पिघली रूबी ने खोला दिल में दबा पति की हत्या राज, सुरेंद्र मर्डर केस में कब क्या हुआ?
बाथरूम से कंकाल निकालती पुलिस और गिरफ्त में आरोपी पत्नी.
NDTV

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के प्राक्षा टॉवर में हुए सुरेंद्र शर्मा हत्याकांड की कहानी जिसको पता चली, उसके रोंगटे खड़े हो गए. पति की हत्या करने के बाद शव बाथरूम में दफना दिया, फिर पत्नी उसके गायब होने का 45 दिनों तक नाटक करती रही. यहां तक कि उसने बाथरूम में शव दफनाकर मिस्त्री से फर्श तक करवा दिया था. 45 दिन बाद जब पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी पत्नी रूबी ने कैसे पति की हत्या का प्लान बनाया तो वह जान जांच अधिकारियों के होश उड़ गए.

पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी लगभग डेढ़ महीने तक पति के गायब होने का नाटक करती रही. जांच में पता चला कि रूबी ने सुरेंद्र को खीर खिलाई थी, जिसमें उसने 18-20 नींद की गोलियां मिला दी थीं. इसी उसकी जान चली गई. उधर, वह पति के गायब होने का नाटक करती रही थी. उसने अपने जेठ अनिल शर्मा के साथ 26 मई को सिकंदरा थाने में 18 मई के दिन पति के लापता हो जाने तक की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी.

18 मई को हत्या के बाद ऐसे चलती रही कहानी

एफआईआर कराने से पहले 18 मई की सुबह उसने अपने जेठ को घर पर बुलाया, जो राजस्थान के भरत में रहते थे. रूबी ने फोन कर बताया कि घर में पुलिस का कोई केस बन गया है, इसलिए आप उसकी दोनों बेटियों रिद्धी और सिद्धि के साथ मां को ले जाओ. उसने घर तक आने के लिए मना कर दिया था और पास की दुकान पर तीनों को बैठा दिया. वहीं, से अनिल तीनों को लेकर आनन-फानन भरतपुर पहुंच गए.

फिर पति के लड़ने के बारे में बताया

जब भरतपुर पहुंचने वाले थे तभी रास्ते में रूबी का फोन आया और बताया कि उसका पति सुरेंद्र उससे लड़-झगड़कर जबरदस्ती 5000 रुपये ले गए हैं. कहकर गए हैं कि वह 2-3 दिन में लौट आएंगे.

19 मई दोबारा जेठ को फोन कर बुलाया

फिर 19 मई को रूबी ने दोबारा अनिल को कॉल किया और बताया कि उसका मन नहीं लग रहा है. इसलिए मुझे भी बच्चों के पास ले जाओ, जिसके वह रूबी को आगरा से बुलाकर बच्चों के पास ले गए. इस दौरान रूबी लगभग एक सप्ताह तक बच्चों के साथ रही थी और वह फिर आगरा लौट आई.

इसी बीच सुरेंद्र का कोई पता नहीं चला. फिर जेट अनिल शर्मा के कहने पर थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई. इस दौरान वह जेठ के साथ पति की तलाश करती रही थी और बीच-बीच में रोती रहती थी.

पुलिस जब बुधवार को घर पहुंची तो...

दूसरी ओर इसी सप्ताह बुधवार को पुलिस उसके घर सत्यापन करने पहुंची थी, क्योंकि 2017 में सुरेंद्र के खिलाफ ट्रक चोरी का मामला दर्ज हुआ था. पुलिस पहले भी उसके घर इसी सिलसिले से जा चुकी थी. बुधवार के दिन पुलिस को रूबी ने अपने पति के लापता होने की जानकारी दी. इस दौरान पुलिस ने रूबी के फोटो खींच लिए, जिससे वह घबरा गई थी.

जेठ का यह तरीका आया काम, खुद किया मर्डर का खुलासा

उसने इस बारे में अपने जेठ को बताया और अपने यहां बुला लिया. फिर शुक्रवार सुबह अनिल ने रूबी से कहा कि रोने से कुछ नहीं होगा. कोई बात है तो मुझे बता दो. तू फंस रही है तो मुझे बता दे, मैं बचा लूंगा. तेरे ऊपर आंच नहीं आने दूंगा. उधर, जेठ को रूबी पर पहले से थोड़ा शक था. अब यह बातें सुनकर रूबी पिघल गई और पति को बाथरूम में दफनाने का सच डेढ़ माह बाद बता दिया. इसके बाद अनिल शर्मा ने पुलिस को मामले की सूचना दी.

इस वजह से की हत्या और ऐसे बाथरूम में शव लगाया ठिकाने

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था और वह कुछ काम भी नहीं करता था, जिस वजह से दोनों के बीच झगड़ा भी होता था.  इस वजह से उसकी हत्या कर दी. उसने शव 18 मई को ही बाथरूम में दफना दिया था. जब उसने अपने बच्चों और मां को जेठ के साथ भेज दिया और जेठ को घर के अंदर नहीं आने दिया था.

फर्श कब बनवाया

पति को बाथरूम में दफनाने के बाद वह भी 19 मई को जेठ के साथ चली गई थी, लेकिन वह बच्चों के साथ एक सप्ताह बाद लौट आई थी. उसी समय उसने मिस्त्री बुलाकर शव के ऊपर फर्श बनवा दिया.

कमरे के फर्श के नीचे था बाथरूम का फर्श

अनिल की सूचना के बाद जब पुलिस पहुंची तो रूबी को गिरफ्तार कर लिया. उसने बार-बार बयान भी बदले. कभी उसने पति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही तो कभी कुछ. फिर उसने बताया कि नींद की गोलियां देने के बाद उसकी मौत हो गई और शव बाथरूम में इसलिए दफनाया कि उसका फर्श कमरे के फर्श से 2-3 फीट नीचे था. इसलिए उसमें डाल दिया और मिट्टी डालकर मिस्त्री से फर्श पक्का करा दिया. वह घर पर आराम से रहती ही और किसी को शक नहीं हुआ. पुलिस ने बाथरूम से खोदकर कंकाल निकाल लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. रूबी से पूछताछ की जा रही है.

20 साल से ज्यादा पहले राजस्थान से आया था परिवार

सुरेंद्र मूलरूप से भरतपुर के रंजीत नगर के रहने वाले थे. उनके पिता राधेश्याम शर्मा एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत थे. रिटायर होने के बाद आगरा आ गए थे और सिकंदरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में रहने लगे. 14 साल पहले उनकी मौत हो गई थी. सुरेंद्र के बड़े भाई अनिल ऑटो चलाते हैं, जो भरतपुर में रहते हैं. सुरेंद्र के साथ उसकी मां रहती हैं, जिनकी पेंशन आती थी.

आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक करती रही लापता होने का नाटक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra Murder Case, Agra Husband Murder Case, Wife Killed Husband, UP News, Agra Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com