UPTET Exam 2026 : 2 जुलाई से शुरू हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का आज आखिरी दिन है, लेकिन इस परीक्षा ने राज्य के हजारों शिक्षकों के सामने एक अजीब और भावुक कर देने वाली स्थिति खड़ी कर दी है. परीक्षा के आखिरी दिन जौनपुर के तिलकधारी स्नात्कोत्तर महाविद्यालय (TD College) सेंटर पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां परीक्षा देने आए शिक्षकों का दर्द छलक उठा.
घर में पैदा हो गया है द्वंदसेंटर पर मौजूद कई अनुभवी शिक्षकों ने मीडिया से बात करते हुए अपनी आपबीती साझा की. एनडीटीवी से बात करते हुए गोरखपुर से जौनपुर आए परीक्षा देने आए एक शिक्षक ने कहा, "एक दौर था जब बच्चे अपने माता-पिता से डरते थे, उनका सम्मान करते थे. गार्जियन बच्चों को कहते थे बटे/बेटी पढ़ लो. लेकिन आज समय ऐसा बदल गया है कि खुद हमारे ही बेटा-बेटी हमसे कह रहे हैं कि पापा पहले आप खुद यह परीक्षा पास करके दिखाओ.
शिक्षकों का मानना है कि सरकार के इस फैसले ने समाज और परिवार के बीच उनकी साख पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है, जिससे घरों में एक अजीब सा मानसिक तनाव और द्वंद पैदा हो गया है.
साख की लड़ाई बनी परीक्षाकई सालों से बच्चों को पढ़ाने वाले इन शिक्षकों के लिए यह परीक्षा सिर्फ एक टेस्ट नहीं, बल्कि आत्मसम्मान की लड़ाई बन गई है. उनका कहना है कि इतने सालों के अनुभव के बाद अचानक इस उम्र में परीक्षा में बैठना और खुद को साबित करना मानसिक रूप से काफी परेशान करने वाला है.
यह भी पढ़ें- UP TET 2026: नौकरी बची रहे साहब...हाईटेक सुरक्षा के बीच एग्जाम देने पहुंचे 'मास्टर जी', छलका दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं