विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2019

कोलकाता में अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़, शिकायत दर्ज

एक फिल्म अभिनेत्री ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि पिछली रात साल्ट लेक इलाके में अज्ञात युवाओं ने उसके साथ छेड़छाड़ की है.

कोलकाता में अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़, शिकायत दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • पिछली रात साल्ट लेक इलाके में हुई थी घटना
  • कार सवार कुछ युवकों ने की छेड़छाड़
  • अभिनेत्री ने कार की तस्वीर ले ली थी
कोलकाता:

एक फिल्म अभिनेत्री ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि पिछली रात साल्ट लेक इलाके में अज्ञात युवाओं ने उसके साथ छेड़छाड़ की है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. बिधान नगर (उत्तर) पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में अभिनेत्री ने कहा कि कल रात जब वह साल्ट लेक स्थित अपने घर लौट रही थी तब कार सवार कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी. उसने कहा कि बदमाशों ने उल्तादंगा क्रांसिंग से उसका पीछा किया और बाद में उसकी कार को ओवरटेक कर लिया.  

महिला दोस्त के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार युवकों ने अभिनेत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और आपत्तिजनक भाव भंगिमाएं बनाईं. उन्होंने बताया कि इसके बाद अभिनेत्री ने कार की तस्वीर ले ली और उसका पंजीकरण संख्या नोट करके सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय ने कहा कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata, Molestation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com