विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2021

महिलाओं को इंस्टाग्राम पर अपमानजनक मैसेज भेजने वाला युवक गिरफ्तार

पश्चिम जिला की साइबर सेल ने महिलाओं के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपमानजनक और परेशान करने वाले मैसेज लिखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है.

महिलाओं को इंस्टाग्राम पर अपमानजनक मैसेज भेजने वाला युवक गिरफ्तार
आरोपी अंगद सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

पश्चिम जिला की साइबर सेल ने महिलाओं के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपमानजनक और परेशान करने वाले मैसेज लिखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. जमानती धारा होने की वजह से पुलिस ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऐसी महिलाओं और लड़कियों के प्रोफाइल पर ऐसी हरकत करता था जो अलग समुदाय के लड़कों से शादी की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया की एक महिला ने तिलक नगर थानेे में एक शिकायत दी जिसमें उसने कहा कि उसके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कोई शख्स अपमानजनक व परेशान करने वाला मैसेज भेज रहा है.

इसी दौरान पुलिस को साइबर पोर्टल पर भी एक शिकायत मिली. जिसमें हरिनगर की महिला ने बताया की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपमानजनक व परेशान करने वाला मैसेज भेजने की शिकायत की थी..मामले की जांच जिले के साइबर सेल को सौंप दी गयी. साइबर सेल ने इंस्टाग्राम से मैसेज भेजने वाले का आईपी नंबर का पता लगाया और फिर तिलक नगर से रमेश नगर से अंगद सिंह(24) को गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि अंगद ही दोनों महिलाओं के प्रोफाइल पर आपतिजनक मैसेज भेजता था. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उन महिलाओं और युवती के प्रोफाइल पर अपमान जनक बातें लिखता था, जिन महिलाओं और युवती ने दूसरे समुदाय में शादी की थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com