विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2019

हैदराबाद: मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 90 लाख रु की धोखाधड़ी, पुलिस के हत्थे चढ़ा

तेलंगाना के हैदराबाद में बहु राष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

हैदराबाद: मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 90 लाख रु की धोखाधड़ी, पुलिस के हत्थे चढ़ा
प्रतीकात्मक फोटो
हैदराबाद:

तेलंगाना के हैदराबाद में बहु राष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि हेमा शिव कुमार थन्निरू को मंगलवार का गिरफ्तार किया गया. वह क्वीकर और ओएलएक्स पर बहु राष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाने का विज्ञापन पोस्ट करता था. पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने फोन पर लोगों का साक्षात्कार लिया और उन्हें नौकरी की पेशकश करने वाला ऑफर लेटर जारी किया. पुलिस ने नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बहु राष्ट्रीय कंपनियों में नौकरियों के ऑनलाइन विज्ञापनों के जाल में नहीं फंसने की सलाह दी है.

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करना पड़ा भारी, पुलिस ने 18 लोगों को किया गिरफ्तार 

यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है, इससे पहले भी नोएडा पुलिस ने बैंक व सरकारी प्रतिष्ठानों में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ किया था. पुलिस ने गिरोह के लिए काम करने वाले 18 लोगों को बुधवार गिरफ्तार किया था.  पुलिस ने इनके पास से कई फर्जी दस्तावेज, कंप्यूटर, मोबाइल फोन आदि बरामद किया था. पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह बीते दो साल से सक्रिय थे और इस दौरान उन्होंने 200 से ज्यादा लोगों से ठगी की थी. 

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

बीते दिनों विदेशों में नौकरियां दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ हुआ था. दिल्ली पुलिस ने इस गिरोह को चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों में एक नाइजीरियाई मूल का युवक और एक भारतीय मूल की महिला शामिल थी.
 

VIDEO: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 'बंटी बबली' गिरफ्तार

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JOb Fraud, Fraud Gang Busted, Multinational Company
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com