Viral News: जहां आज के समय में नौकरी पाना कई लोग संघर्ष करते हैं. LinkedIn पर निकलने वाली हर जॉब पोस्ट में अप्लाई कर देते हैं. इसके बावजूद नौकरी नहीं मिल पाती है. वहीं, बेंगलुरु के एक युवक ने बताया कि उसे बिना किसी जॉब लिस्टिंग में अप्लाई किए एक-2 नहीं, 4-4 नौकरियों के ऑफर मिले. वो भी 19 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर. युवक ने अपनी Reddit पोस्ट में नौकरी के लिए संघर्ष करने वाले अन्य लोगों को भी कुछ ट्रिक बताई है.
एक YC कंपनी से भी मिला ऑफर
युवक ने रेडिट पोस्ट में लिखा कि सब कहते हैं कि अब नौकरी पाना मुश्किल है. पर मुोझे एक आसान तरीके से 4 जॉब ऑफर मिले हैं. ये सभी टॉप स्टार्टअप्स से थे, जिनमें से एक YC कंपनी थी. इनका एवरेज पैकेज लगभग 19 LPA था. उसने बताया कि उसने किसी भी जॉब लिस्टिंग के लिए अप्लाई भी नहीं किया.
उसने (u/identified057) r/bangalorejob के कम्युनिटी पर उन लोगों को कुछ सलाह दी है, जो लोग नौकरी के लिए LinkedIn से लेकर अन्य प्लेटफॉर्म पर जॉब पोस्ट के लिए अप्लाई करते रहते हैं. बाद में न ही कोई जवाब आता है, न ही उन्हें नौकरी मिल पाती है. बेंगलुरु के युवक ने कहा कि सबसे पहले लिंक्डइन (LinkedIn) और जॉब बोर्ड्स पर जॉब पोस्ट के लिए अप्लाई करना बंद करें.
2 तरीके ज्यादा प्रभावी होते
हर पोस्ट पर सैकड़ों लोग अप्लाई करते हैं, और ज़्यादातर लोगों को कभी कोई जवाब नहीं मिलता. उसने अपनी रेडिट में पोस्ट में कहा कि दो तरीके ज़्यादा बेहतर काम करते हैं.
हायरिंग पोस्ट्स को जल्दी पकड़ें: ऐसी we're hiring पोस्ट्स खोजें जो, 1 दिन से पुरानी न हों. जिन पर 100 से कम लाइक्स हों, यहां स्पीड ही सब कुछ है. आपके सफल होने का असली मौका तब होता है, जब आप शुरुआती 100 आवेदकों में शामिल हों.
DM न करें, फॉर्म न भरें, भले ही पोस्ट में ऐसा करने के लिए कहा गया हो. जिस व्यक्ति ने पोस्ट डाली है, उसका ईमेल ढूंढ़ें (आप ईमेल निकालने वाले टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं) और उन्हें सीधे ईमेल करें. ईमेल 5 लाइनों से छोटा रखें. (मैं इस पर एक अलग पोस्ट लिखूंगा कि ऐसा ईमेल कैसे लिखें.)
I got 4 job offers with one simple method.
by u/identified057 in bangalorejob
यह भी पढ़ें | बेटे को वैदिक शिक्षा दिलाने के लिए इजरायल छोड़ भारत आ गया परिवार, अब दुनिया को सिखा रहा सनातन धर्म
सीड फंडिंग (seed funding) की खबरों पर नज़र रखें: जब कोई स्टार्टअप 'सीड राउंड' में फंडिंग जुटाता है, तो वह हायरिंग शुरू कर देता है. इस स्टेज पर फाउंडर्स खुद हायरिंग करते हैं, जिसका मतलब है कि फैसले जल्दी लिए जाते हैं. जानें कि कंपनी क्या काम करती है और आप उसमें कैसे मदद कर सकते हैं.
रोजाना 20 ईमेल भेजने की दी सलाह
3 लोगों को चुनें, जिनमें फाउंडर्स भी शामिल हों. उनके ईमेल ढूंढ़ें और उन्हें लिखें. रेडिट यूजर ने बताया कि रोज़ाना 20 ईमेल भेजें. इन्हें AI से न लिखें. छोटे, सीधे और थोड़े अनौपचारिक (messy) ईमेल आजकल ज़्यादा ध्यान खींचते हैं. इनसे पता चलता है कि आपने सच में मेहनत की है. आपके पास उस रोल के लिए ज़रूरी स्किल्स तो होनी ही चाहिए. ये तरीके आपको दूसरों की नज़र में लाते हैं, लेकिन इनसे सीधे नौकरी नहीं मिल जाती.
यह भी पढ़ें | ISRO में नौकरी का सपना होगा सच: बढ़ा दी गई ड्राइवर और टेक्नीशियन पदों पर आवेदन की लास्ट डेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं