विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2017

जब 3 बैलों को बेहोश कर स्कॉर्पियो से चुरा ले गए 4 शख्स, CCTV फुटेज हुआ वायरल

मुंबई से सटे पालघर जिले में बैल चुराने का एक सीसीटीवी वायरल हुआ है. सीसीटीवी में चोर 3 बैलों को बेहोश कर उन्हें जबरदस्ती स्कॉर्पियो में डालते नजर आ रहे हैं.

जब 3 बैलों को बेहोश कर स्कॉर्पियो से चुरा ले गए 4 शख्स, CCTV फुटेज हुआ वायरल
मुंबई: मुंबई से सटे पालघर जिले में बैल चुराने का एक सीसीटीवी वायरल हुआ है. सीसीटीवी में चोर 3 बैलों को बेहोश कर उन्हें जबरदस्ती स्कॉर्पियो में डालते नजर आ रहे हैं. चोरी का ये वाकया 10 नवंबर की रात एक बजे के करीब का है. जब पालघर के सातपाटी इलाके में 4 बैल सड़क पर थे. तभी 12 बजकर 53 मिनट पर एक स्कॉर्पियो आती है. उसमें से एक शख्स उतरकर एक बैल को हाथ मार वापस चला जाता है मानो जायजा ले रहा हो कि कोई देख तो नहीं रहा. 

पढ़ें: शेर के पिंजरे में हाथ देना पड़ा महंगा, देखें ये Shocking Video

उसके 17 मिनट के बाद वीडियो में तीन बैल सड़क पर बैठे दिख रहे हैं तभी वो स्कॉर्पियो फिर से वहां आती है. उसमें से 4 लोग उतरते हैं और निढाल पड़े बैलों को गाड़ी में भरकर उठा ले जाते हैं. पता चला है कि चोरों ने बैलों को पहले इंजेक्शन लगा कर बेहोश किया था, फिर उन्हें गाड़ी में भरकर ले गए. 

पालघर की सातपाटी पुलिस ने आईपीसी की धारा 379, महाराष्ट्र किडनैपिंग एंड मूवमेंट ऑफ कैटल इन अर्बन एरिया और हसबैंडरी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

VIDEO: 'बाहुबली' का स्टंट पड़ा महंगा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio, CCTV Footage, Viral Video, Bulls, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com