विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2018

मुंबई-बेंगलुरू हाईवे पर बैरियर में घुसा तेज़ रफ्तार ट्रक, 17 की मौत

पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में मंगलवार सुबह एक तेज़ रफ्तार ट्रक के पलट जाने से कई महिलाओं सहित कम से कम 17 मज़दूरों की मौत हो गई है, और 15 अन्य ज़ख्मी हुए हैं.

मुंबई-बेंगलुरू हाईवे पर बैरियर में घुसा तेज़ रफ्तार ट्रक, 17 की मौत
तेज़ रफ्तार ट्रक के पलट जाने से कई महिलाओं सहित कम से कम 17 मज़दूरों की मौत हो गई.
  • तेज़ रफ्तार ट्रक के पलटने से 17 मज़दूरों की मौत.
  • मुंबई से लगभग 250 किलोमीटर दूर खंबटकी घाट पर हुआ हादसा.
  • हादसे में 17 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी.
नई दिल्ली: पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में मंगलवार सुबह एक तेज़ रफ्तार ट्रक के पलट जाने से कई महिलाओं सहित कम से कम 17 मज़दूरों की मौत हो गई है, और 15 अन्य ज़ख्मी हुए हैं. सतारा के पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि ट्रक में सवार मज़दूर कर्नाटक के बीजापुर से पुणे आ रहे थे, जब ट्रक ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और मुंबई-बेंगलुरू हाईवे पर मुंबई से लगभग 250 किलोमीटर दूर खंबटकी घाट पर लगे एक बैरियर से जा टकराया, और पलट गया.

दिल्ली : पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक को गोली लगी

गौरतलब है कि खंडाला टनल के करीब सड़क का यह हिस्सा अंग्रेज़ी के अक्षर 'एस' के आकार में है, और इसे खतरनाक माना जाता है, क्योंकि यहां काफी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने जानकारी दी कि हादसे में 17 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, और 15 अन्य को चोटें आई थीं, जिन्हें खंडाला पुलिस तुरंत ही नज़दीकी अस्पताल में ले गई.

पीएम मोदी की बस्तर यात्रा का विरोध : नक्सलियों ने विस्फोट से बस उड़ाई, दो जवान शहीद

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, दुर्घटना के संभावित कारणों की जांच की जा रही है, तथा उन्हें आशंका है कि ड्राइवर संभवतः नींद पूरी नहीं होने के कारण ट्रक से नियंत्रण खो बैठा था. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और उनकी शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai-Bengaluru Highway, Khandala Tunnel, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com