विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2026

SL vs ZIM: जिम्बाब्वे ने पहले ऑस्ट्रेलिया, अब श्रीलंका को धोया, लीग स्टेज में ही हो गया कमाल

Zimbabwe Beat Sri Lanka By Six Wickets: जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर से बड़ा उलटफेर किया है. इस टीम ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अब श्रीलंका को शिकस्त दी है.

SL vs ZIM: जिम्बाब्वे ने पहले ऑस्ट्रेलिया, अब श्रीलंका को धोया, लीग स्टेज में ही हो गया कमाल
जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराया
  • जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में श्रीलंका को छह विकेट से हराकर अपनी मजबूत स्थिति कायम की
  • श्रीलंका ने टॉस जीतकर 178 रन बनाए जिसमें निसांका ने 62 और रत्नायके ने 44 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं
  • जिम्बाब्वे की सलामी जोड़ी बेनेट और मारुमानी ने 69 रन की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी

Zimbabwe Beat Sri Lanka By Six Wickets: जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर किया है. इस टीम ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद श्रीलंका को भी धूल चटा दी है. गुरुवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस टीम ने ग्रुप स्टेज में 4 में से 3 मैच जीते, जबकि एक बार बारिश के चलते बेनतीजा रहा. जिम्बाब्वे ने ओमान के विरुद्ध अपना पहला मैच 8 विकेट से जीता था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया. इसके बाद जिम्बाब्वे-आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था.

जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप-1 में है, जबकि श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-2 में है. गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए. मेजबान टीम को कुसल परेरा और पथुम निसांका की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 5 ओवरों में 54 रन की साझेदारी की.

कुसल 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ 43 गेंदों में 46 रन जुटाते हुए श्रीलंका को 100 के स्कोर तक पहुंचाया. मेंडिस ने टीम के खाते में 14 रन का योगदान दिया, जबकि निसांका ने 41 गेंदों में 8 चौकों के साथ 62 रन टीम के खाते में जोड़े. इनके अलावा, पवन रत्नायके ने 25 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 44 रन की पारी खेली. विपक्षी खेमे से ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रैड इवांस और ग्रीम क्रेमर ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि एक विकेट रयान बर्ल के हाथ लगा.

इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. इस टीम को ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों के बीच 8.3 ओवरों में 69 रन की साझेदारी हुई.

मारुमानी 26 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बेनेट ने रयान बर्ल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जुटाते हुए टीम को 98 के स्कोर तक पहुंचाया. बर्ल 12 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 23 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.

यहां से बेनेट ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ 40 गेंदों में 69 रन जुटाते हुए टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. सिकंदर रजा 26 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बेनेट ने 48 गेंदों में 8 चौकों के साथ 63 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई. मेजबान खेमे की तरफ से दुशन हेमंथा ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि दासुन शनाका और डुनिथ वेललेज ने 1-1 विकेट हासिल किया.

यह भी पढ़ें- IND vs SA: क्रिकेट ने दो भाइयों को बना दिया विरोधी, टेंशन में मां!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zimbabwe, Brian John Bennett, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com