विज्ञापन

ZIM vs IND 1st T20I: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ किए 5 बदलाव, कितनी बदल गई प्लेइंग इलेवन?

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20I के पहले मैच में भारत टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसाल किया है. टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि, हम पहले बॉलिंग करने जा रहे हैं. मैं यहां पहली बार हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि विकेट कैसा रहेगा. लेकिन प्रैक्टिस विकेट और साइड में प्रैक्टिस विकेट को देखते हुए, वहां अच्छा बाउंस था.

ZIM vs IND 1st T20I:  भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ किए 5 बदलाव, कितनी बदल गई प्लेइंग इलेवन?
IANS

ZIM vs IND, 1st T20I: भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. सीरीज का पहला मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि, हम पहले बॉलिंग करने जा रहे हैं. मैं यहां (हरारे) पहली बार हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि विकेट कैसा रहेगा. लेकिन प्रैक्टिस विकेट और साइड में प्रैक्टिस विकेट को देखते हुए अच्छा बाउंस था.

कप्तान अय्यर ने बाउंस को लेकर कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि यह कैसा रहेगा, लेकिन इसका अंदाजा लगा रहा हूं. जिम्बाब्वे पिछले कुछ सालों से शानदार खेल रहे हैं, खासकर वर्ल्ड कप में, जिस तरह से उन्होंने खेला. यह देखने में अच्छा लगा. बैट्समैन और बॉलर अपनी ताकत का इस्तेमाल कर रहे थे. हम तीन सीमर, एक स्पिनर के साथ जा रहे हैं.'

सिकंदर रजा को बॉलिंग यूनिट पर भरोसा

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस के बाद कहा कि, मुझे लगता है कि यह हरारे स्पोर्ट्स क्लब की आम विकेट नहीं है. शुरुआत में कुछ तो होगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह ज्यादा देर तक टिकेगा. मुझे लगता है कि इस विकेट पर बहुत सारे रन बने हैं और उम्मीद है कि हम वो रन बना पाएंगे. बांग्लादेश के खिलाफ उनकी पिछली T20I सीरीज पर कहा कि, 'सच कहूं तो, बहुत सारी पॉजिटिव बातें थीं, आप जानते हैं. और जैसा कि मैंने कहा, प्रेशर में भी, भले ही नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए, लेकिन बहुत सारी पॉजिटिव बातें थीं, खासकर जिस तरह से बॉलिंग यूनिट ने खुद को संभाला है. साथ ही बुलावायो में, थोड़ी धीमी सतह पर, मुझे लगा कि हमारे टॉप तीन बैट्समैन ने भी ज़्यादातर रन बनाए. तो उम्मीद है कि लोअर ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर योगदान दे सकते हैं, रन बनाने की कोशिश कर सकते हैं और बॉलिंग यूनिट जिस तरह से लीड कर रही है, वैसे ही लीड करती रहेगी, और मुझे पूरा यकीन है कि उसके बाद यह बहुत अच्छा गेम होगा.

टीम कंपोजिशन पर उन्होंने कहा कि, चार सीमर और एक स्पिनर के साथ हम जा रहे हैं. न्यामहुरी अपना T20I डेब्यू कर रहे हैं और उनका लंबे समय से इंतजार था, लेकिन बेन कुरेन भी अपना डेब्यू कर रहे हैं.

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ किए कुल 5 बदलाव

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में उतरी भारतीय प्लेइंग इलेवन और जिम्बाब्वे दौरे के पहले टी20 की टीम की तुलना करें तो भारत ने कुल 5 बदलाव किए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टीम में संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और सूर्यांश शेडगे शामिल थे, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में उनकी जगह रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अशोक शर्मा और युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है. वहीं अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और प्रिंस यादव ने दोनों मैचों में अपनी जगह बरकरार रखी है. इससे साफ है कि चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को आजमाने और टीम में नई ऊर्जा लाने पर जोर दिया है.

जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

भारत (प्लेइंग XI):  वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.

ये भी पढ़ें-  IND vs ZIM 1st T20I: टॉस से पहले जिम्बाब्वे को बड़ा झटका, टी-20 सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, India, Zimbabwe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com