विज्ञापन

जहीर खान ने बताया कौन है रोहित शर्मा का परफेक्ट विकल्प, मान गई टीम तो मुंबई में आज खूब बरसेंगे छक्के-चौके

जहीर खान का मानना है कि 'हिटमैन' शर्मा की अनुपस्थिति में एमआई की टीम नमन धीर या सूर्यकुमार यादव को ओपनिंग के लिए भेजने पर विचार कर सकती है.

जहीर खान ने बताया कौन है रोहित शर्मा का परफेक्ट विकल्प, मान गई टीम तो मुंबई में आज खूब बरसेंगे छक्के-चौके
Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस के माथे की लकीरें बढ़ी हुई हैं. क्योंकि टीम के पूर्व कप्तान एवं मौजूदा समय में एमआई की बल्लेबाजी की रीढ़ रोहित शर्मा चोटिल (Rohit Sharma) हैं. टीम प्रबंधन लगातार उनकी चोट पर अपनी नजर गड़ाए हुए है. यहीं नहीं खुदा न खास्ता आज के मुकाबले से पहले वह फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह पर किस खिलाड़ी को टीम में मौका मिल सकता है. उसपर भी चर्चा चल रही है. जारी विचार-विमर्श के बीच मुंबई के पूर्व गेंदबाजी मेंटर जहीर खान (Zaheer Khan) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने उन दो खिलाड़ियों का नाम बताया है, जो रोहित की गैरमौजूदगी में पारी का आगाज कर सकते हैं. अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले हफ्ते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हैमस्ट्रिंग का शिकार हो गए थे. 

जहीर खान का बयान 

जहीर खान का मानना है कि 'हिटमैन' शर्मा की अनुपस्थिति में एमआई की टीम नमन धीर या सूर्यकुमार यादव को ओपनिंग के लिए भेजने पर विचार कर सकती है. गुरुवार यानी की आज पंजाब के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच से पहले जहीर खान ने क्रिकबज के साथ हुई चर्चा के दौरान कहा, 'उनके पास नमन धीर के रूप में एक विकल्प मौजूद है. अगर रोहित शर्मा चोट के कारण उपलब्ध नहीं होते हैं तो हम नमन धीर को ओपनिंग करते हुए देख सकते हैं. सूर्यकुमार यादव भी पहले ओपनिंग कर चुके हैं. इसलिए वह उनके साथ भी तालमेल बिठा सकते हैं. उनके पास विदेशी खिलाड़ियों का विकल्प भी मौजूद है. मगर शायद फिर किसी गेंदबाज को उन्हें छोड़ना पड़े.'

मनोज तिवारी का सुझाव

वहीं पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने सुझाव देते हुए कहा है कि अगर चोट ज्यादा गंभीर नहीं है तो रोहित शर्मा को 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर खिलाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, 'वे रोहित शर्मा को 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर वह बिल्कुल फिट नहीं हैं तो बात अलग है. अगर वह 90 प्रतिशत भी फिट हैं, तो उन्हें बल्लेबाजी करनी चाहिए क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों में रोहित से बेहतर पावरप्ले का फायदा कोई नहीं उठा सकता है.' 

यह भी पढ़ें- IPL 2026: कौन हैं कृष भगत? जिन्हें मुंबई ने बीच सीजन में अपने साथ जोड़ा, लखपति बन गए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com