विज्ञापन

IPL 2026: कौन हैं कृष भगत? जिन्हें मुंबई ने बीच सीजन में अपने साथ जोड़ा, लखपति बन गए

पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 21 साल के दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कृष भगत 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर एमआई का हिस्सा बने हैं.

IPL 2026: कौन हैं कृष भगत? जिन्हें मुंबई ने बीच सीजन में अपने साथ जोड़ा, लखपति बन गए
Krish Bhagat

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर (Atharva Ankolekar) की जगह कृष भगत (Krish Bhagat) को शामिल करने की घोषणा की है. अथर्व चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, टमुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है, जो चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं. 21 साल के भगत ने पंजाब के लिए 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं. वह दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक भी लगाया है.'

पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 21 साल के दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कृष भगत 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर एमआई का हिस्सा बने हैं. कृष टीम में संतुलन लाते हैं. वह गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. वह पिछले दो सालों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा थे. उन्होंने 2026 में डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेला था और प्री-सीजन से टीम के साथ सपोर्ट बॉलर रहे हैं.

अंकोलेकर 2020 में भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एसीसी अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे.

एमआई ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ की थी. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन मैचों में एमआई को लगातार हार का सामना करना पड़ा है. एमआई अंकतालिका में नौवें स्थान पर है.

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला गुरुवार को घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ है. 

यह भी पढ़ें- MI vs PBKS: रोहित शर्मा की चोट ने बढ़ाई मुंबई की टेंशन, मगर ये 2 स्टार तो उनसे भी विध्वंसक, जानें कौन लेगा जगह!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com