- कुछ महीने बाद इंग्लैंड में होना है वर्ल्ड कप
- टीम में चार अग्रणी तेज गेंदबाजों का होना अहम बताया
- टूर्नामेंट के लिए जसप्रीत बुमराह होंगे अहमृ-जहीर
जैसे-जैसे इंग्लैंड में अब से कुछ ही महीने बाद आयोजित होने वाला फिफ्टी-फिफ्टी वर्ल्ड कप 2019 नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर इस मेगा इवेंट के लिए अपनी-अपनी संभावित टीम चुन रहे हैं. इसका सिलसिला और टीम को लेकर राय कुछ दिन पहले ही आनी शुरू हो गई थी. और अब इस कड़ी में अब अपने समय के दिग्गज भारतीय लेफ्ट-आर्म सीमर जहीर खान का नाम भी जुड़ गया है. जहीर खान ने विश्व कप को लेकर अपनी टीम का चयन किया है.
Our Director of Cricket Operations, @ImZaheer, heaps praise on @Jaspritbumrah93 #CricketMeriJaan pic.twitter.com/SKjUb1FciK
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 1, 2019
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हालिया समय में विराट कोहली के नेतृत्व में खेल के हर संस्करण में भारतीय टीम के प्रदर्शन का स्तर तेजी से ऊंचा गया है. ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत ही शानदार है. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी युवा हैं. और जो टीम फिलहाल खेल रही है, उसमें विश्व कप के लिए एक-दो बदलाव ही दिखाई पड़ रहे हैं. और ये बदलाव भी तभी होंगे, जब टीम को इसकी बहुत ही ज्यादा दरकार होगी. इस टीम ने खासकर विदेशी जमीं पर प्रदर्शन के मामले में क्रिकेट पंडितों का भरोसा जीता है.
विश्व कप से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट अपनी अलग-अलग संयोजन अपनाने और खिलाड़ियों को परखने की नीति पर काम कर रहा है. यही वजह है कि कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को नियमित अंतराल पर विश्राम दिया जा रहा है, तो शुबमन गिल जैसे खिलाड़ी भी टीम इंडिया के लिए मैच खेलने में कामयाब रहे हैं. और टीम के हालिया प्रदर्शन को देखकर कहा जा सकता है कि टीम विराट वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक है.
यह भी पढ़ें: इसलिए गौतम गंभीर ने की रविचंद्रन अश्विन को विश्व कप टीम में जगह दिए जाने की वकालत
जहीर खान भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं. और उन्होंने वर्तमान भारतीय टीम को लेकर अपनी राय रखी है. जहीर का मानना है कि अब जबकि वर्ल्ड कप एक लंबा टूर्नामेंट होने जा रहा है, तो टीम के चार अग्रणी तेज गेंदबाज बहुत ही निर्णायक साबित होने जा रहे हैं. जहीर ने कहा कि सेलेक्टरों को अंबाती रायुडु और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को ही टीम में चुनना चाहिए. चलिए जान लीजिए कि जहीर खान की वर्ल्ड कप की टीम में किस-किस खिलाड़ी को जगह मिली है.
VIDEO: वनडे में भारत की ऑस्ट्रेलिया में पहली द्विपक्षीय सीरीज जीत रही.
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अंबाती रायुडु/दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और केएल राहुल या कोई एक तेज गेंदबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं