Legends League Cricket: जम्मू में लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के 12वें मैच में अर्बनराइजर्स हैदराबाद और भीलवाड़ा किंग्स (Urbanrisers Hyderabad vs Bhilwara Kings) के बीच मैच हुए जिसमें हैदराबाद और भीलवाड़ा किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच में फैन्स को कुछ ऐसा देखने को मिला था जिसने हैरान कर दिया, दरअसल, भीलवाड़ा किंग्स के लिए खेल रहे यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) ने मैच में 34 रन की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान यूसुफ ने एक चौका और तीन छक्के लगाए. यूसुफ की बल्लेबाजी ने फैन्स को झूमने का मौका दिया. हालाकि भीलवाड़ा की टीम मैच हार गई लेकिन यूसुफ पठान की बल्लेबाजी को देखकर फैन्स को पुराने दिन याद आ गए.
यह भी पढ़ें: 'Ind vs Aus 5th T20I: प्रबंधन की नजर 4-1 स्कोर पर ही नहीं, बल्कि खास कारण के चलते इन 2 खिलाड़ियों पर भी
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूसुफ पठान को आया गुस्सा
मैच के दौरान यूसुफ पठान अपने साथी खिलाड़ी पर भड़क भी गए थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. दरअसल, हुआ ये कि भीलवाड़ा की पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर पठान ने सिंगल लेने की कोशिश की लेकिन साथी खिलाड़ी अब्दुल्ला (Iqbal Abdulla) ने रन लेने से मना कर दिया, जिसके बाद यूसुफ काफी भड़क गए और गुस्से से साथी खिलाड़ी की ओर देखकर बोले 'क्या कर रहा है.', वहीं, अब्दुल्ला अपने पठान की डांट सुनकर शांत खड़े दिखे. इस वीडियो पर फैन्स के खूब सारे कमेंट आ रहे हैं.
आया गुस्सा और लगाया छक्का
बता दें कि जिस ओवर में पठान को गुस्सा आया था उसी गेंद के बाद उन्होंने अपना छक्का जड़कर गुस्सा शांत किया. उन्होंने जिस अंदाज में छक्का लगाया है उसे देखकर यह समझा जा सकता है कि उन्होंने कैसे अपने गुस्से को छक्का लगाकर शांत किया है. मैच में पठान मे 136 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर धमाका किया .
Yusuf Pathan converts anger into power 💪
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 1, 2023
(via @llct20) | #LLCT20 | #LLCOnStar pic.twitter.com/3I49dYzRPV
इरफान पठान के साथ की साझेदारी
मैच में यूसुफ के भाई इरफान पठान (Irfan Pathan ) ने भी अपनी बल्लेबाजी से जलवा दिखाया था और उन्होंने 1 चौके की मदद से नाबाद 17 रनों की पारी खेली. दोनों भाईयों ने मिलकर 45 रनों की ऊपर की साझेदारी भी की थी. भीलवाड़ा किंग्स ने मैच में 144 रन बनाए, जिसमें दिलशान ने 53 रनों की पारी खेली थी.
भीलवाड़ा किंग्स को मिली हार
भीलवाड़ा किंग्स ने 144 रन बनाए थे जिसके बाद हैदराबाद ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. Rikki Clarke ने मैच में 44 गेंद पर 73 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.इस मैच में इरफान पठान गेंदबाजी से एक भी विकेट नहीं ले पाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं