विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2017

पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग पर किया गया कोटला स्‍टेडियम के गेट नंबर 2 का नामकरण

दिल्ली राज्य क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मंगलवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के दो नंबर गेट का नाम भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पर किया.

पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग पर किया गया कोटला स्‍टेडियम के गेट नंबर 2 का नामकरण
कोटला के गेट नंबर 2 का नामकरण वीरेंद्र सहवाग पर किया गया है
  • वीरू बोले, उम्‍मीद है आगे भी यह परंपरा जारी रहेंगे
  • कई और प्‍लेयर्स के नाम पर होगा गेट-स्‍टैंड का नामकरण
  • कोटला पर कल होना है भारत-न्‍यूजीलैंड का टी20 मैच
नई दिल्ली: दिल्ली राज्य क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मंगलवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के दो नंबर गेट का नाम भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पर किया. इस मौके पर सहवाग ने खुशी जताते हुए कहा कि उम्मीद है कि भविष्य में भी इस स्टेडियम के कई और गेटों और स्टैंडों के नाम बाकी खिलाड़ियों के नाम पर भी रखे जाएंगे. सहवाग ने संवादताताओं से कहा, "गेट का नाम मेरे नाम पर रखा गया. इस बात से मुझे खुशी हुई. उम्मीद है भविष्य में स्टेडियम के कई और गेट, स्टैंड और ड्रेसिंग रूम के नाम और खिलाड़ियों के नाम पर रखे जाएंगे."

यह भी पढ़ें: सहवाग के बर्थडे पर युवराज सिंह ने इस अंदाज में कर डाली आशीष नेहरा की खिंचाई

उन्होंने कहा, "यह एक अच्छी शुरुआत है, जो आगे भी जारी रहेगी. बेशक यह शुरुआत मुझसे हुई है, लेकिन समापन किसी और के नाम के साथ होगा." इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा, मदनलाल, चेतन शर्मा, अमित भंडारी, विजय दहिया, राहुल सांगवी, राजू शर्मा सहित दिल्ली के कई पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे.

वीडियो: सुनील गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट की प्रशंसा
गौरतलब है कि डीडीसीए ने पिछले सप्‍ताह फिरोजशाह कोटला मैदान के एक गेट का नाम भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम पर रखने का फैसला किया था. कोटला मैदान के गेट संख्या 2 को अब सहवाग के नाम से जाना जाएगा. इसके एक दिन बाद भारतीय टीम यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला टी-20 मैच खेलेगी. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virender Sehwag, Kotla Gate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com