विज्ञापन

टॉस जीता, बल्लेबाजी चुनी, लेकिन मैदान से उठी मौत की खबर, 25 साल के युवक का हार्ट अटैक से निधन

रामराज की शादी करीब पांच महीने पहले अप्रैल में हुई थी और वह सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने बताया कि युवक का शव परिजन को सौंप दिया गया है.

टॉस जीता, बल्लेबाजी चुनी, लेकिन मैदान से उठी मौत की खबर, 25 साल के युवक का हार्ट अटैक से निधन
प्रतिकात्मक तस्वीर

राजस्थान के दौसा जिले के महवा इलाके में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय सीने में दर्द की शिकायत के बाद 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम समलेटी गांव में हुई और मृतक की पहचान रामराज मीणा के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, रामराज ने क्रिकेट खेलते समय सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसे महवा अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया गया.

पुलिस के अनुसार, जयपुर ले जाते समय रामराज की रास्ते में मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैच शुरू होने से पहले बनाए गए एक वीडियो में रामराज अपने दोस्तों के साथ टॉस करते हुए दिखाई दे रहा है. उन्होंने बताया कि रामराज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

महवा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को एक युवक की संदिग्ध हृदयाघात से मौत की सूचना मिली है, लेकिन परिवार की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

रामराज की शादी करीब पांच महीने पहले अप्रैल में हुई थी और वह सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने बताया कि युवक का शव परिजन को सौंप दिया गया है.

यह भी पढ़ें- धोनी की हां के बाद जहीर खान के नाम पर लगी मुहर? सीएसके के मैनेजिंग डायरेक्टर ने राज से उठाया पर्दा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com