विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2019

युवराज के पिता योगराज सिंह ने एमएस धोनी पर फिर बोला हमला, कही यह बात...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच से पहले युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी पर हमला बोला है.

युवराज के पिता योगराज सिंह ने एमएस धोनी पर फिर बोला हमला,  कही यह बात...
योगराज सिंह ने एमएस धोनी पर साधा निशाना
  • युवराज के पिता योगराज सिंह का एमएस धोनी पर हमला
  • अंबाती रायडू से वापस आने की अपील की
  • इससे पहले भी धोनी पर साध चुके हैं निशाना
नई दिल्ली:

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच से पहले युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी पर हमला बोला है. साथ ही हाल में संन्यास लेने वाले अंबाती रायडू को वापस आने को कहा है. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा 'धोनी जैसे लोग हमेशा नहीं रहेंगे, गंदगी हमेशा नहीं रहती." मध्य क्रम के बल्लेबाज रायडू ने पिछले सप्ताह क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया था. रायडू को विश्व कप टीम में नहीं चुना गया था. वह रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे लेकिन शिखर धवन तथा विजय शंकर के चोटिल होने के बाद भी उन्हें विश्व कप के लिए नहीं चुना गया. उनके स्थान पर ऋषभ पंत और रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में भी न शामिल किए गए मंयक अग्रवाल को इंग्लैंड बुलाया गया था. 

रवींद्र जडेजा को लेकर ट्विटर पर भिड़े संजय मांजरेकर और माइकल वॉन, फिर हुआ कुछ ऐसा...


एनएनआईएस स्पोर्ट्स ने योगराज के हवाले से लिखा है, "रायडू, मेरे बेटे आपने जल्दी में फैसला लिया है. संन्यास से वापस आओ और उन्हें बताओं की आप क्या हो." धोनी के बारे में योगराज ने कहा, "धोनी जैसे लोग हमेशा नहीं रहेंगे, गंदगी हमेशा नहीं रहती." यह पहला मौका नहीं है जब योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी पर हमला बोला है. इससे पहले भी उन्होंने युवराज सिंह के टीम में ना होने की वजह महेंद्र सिंह धोनी को बताया था.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में आज भी बारिश के आसार, जानें पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम


बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच मंगलवार को पूरा नहीं हो सका था. बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका था. अब दोनों टीमों के बीच मंगलवार की वर्तमान स्थिति से ही आज यानी बुधवार को मैच खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने खेल खत्म होने तक 46.1 ओवर में 211 रन बना लिए थे. लेकिन बताया जा रहा है कि मैच पर आज भी बारिश का खतरा है.

VIDEO: कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया का विजय अभियान जारी है​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yograj Singh, MS Dhoni, India Vs New Zealand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com