विज्ञापन

EXCLUSIVE: 'कोर ग्रुप तैयार कर लेना चाहिए...', 2027 वर्ल्ड कप को लेकर पूर्व सेलेक्टर ने गौतम गंभीर एंड कंपनी को दी अहम सलाह

विराट-रोहित और यंगिस्तान के साथ टीम इंडिया 2027 वर्ल्ड कप की ट्रॉफ़ी दूर नहीं, पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने भारतीय टीम को क्या दी हिदायत?

2027 वर्ल्ड कप को लेकर चेतन शर्मा की अहम सलाह

तीन साल पहले 2023 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में फ़ाइनल तक का सफ़र तय किया और वर्ल्ड कप ट्रॉफ़ी बहुत पास आकर भी मुट्ठी के रेत सी फ़िसल गई. तब BCCI के मुख्य चयनकर्ता रहे चेतन शर्मा ने NDTV से EXCLUSIVE बात करते हुए कहा कि मौजूदा टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा के युवा सितारों के ब्लेंड की जमकर तारीफ़ की. पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा कहते हैं कि अनुभव और युवा खिलाड़ियों के मिक्स के साथ ये टीम शानदार नज़र आ रही है, लेकिन उन्होंने कुछ हिदायतें भी दी हैं. 

‘विराट-रोहित की मौजूदगी से बढ़ा कॉन्फ़िडेंस'

पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा कहते हैं,"इससे बढ़िया टीम इंडिया के साथ क्या बात हो सकती है! विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम में हैं. मैं हमेशा कहता हूं कि एज इज़ जस्ट अ नंबर- उम्र सिर्फ़ एक नंबर है. इस टीम में विराट और रोहित हैं तो 15-16 और 20 साल के भी खिलाड़ी हैं. जब दो ऐसे खिलाड़ी टीम में खड़े होते हैं तो टीम और मैनेजमेंट का कॉन्फ़िडेंस अलग ही होता है."

चेतन ये भी कहते हैं कि टीम इंडिया की 2027 वर्ल्ड कप तक के लिए अभी तक का सफ़र, अभी तक की जर्नी बहुत अच्छी रही है. मैं टीम मैनैजमेंट के अप्रोच से बहुत खुश हूं. मुझे ये भी लगता है कि हम वर्ल्ड कप ट्रॉफ़ी से ज़्यादा दूर नहीं हैं.   

‘फ़रवरी तक बन जानी चाहिए कोर टीम'

ठीक एक साल बाद 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक साउथ अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 14वें वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को अब चुनिंदा वनडे टूर्नामेंट खेलने हैं. चेतन शर्मा कहते हैं कि 2027 फ़रवरी तक 20-22 खिलाड़ियों की कोर टीम ज़रूर तैयार हो जानी चाहिए. 

88 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 128 विकेट लेनेवाले चेतन शर्मा मानते हैं कि वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी की प्रक्रिया शानदार चल रही है. चेतन कहते हैं,"टीम इंडिया के साथ बहुत अच्छा प्रोसेस चल रहा है. कितने ही यंग खिलाड़ियों को मौक़ा दिया जा रहा है. लेकिन फ़रवरी तक कोर ग्रुप निकाल लेना चाहिए."

उन्होंने आगे कहा,"आप देखें, किन-किन खिलाड़ियों को मौक़ा दिया जा रहा है. आक़िब नबी, अंशुल कंबोज़ से लेकर गुरनूर ब्रार तक को मौक़ा दिया जा रहा है. कई यंगस्टर को भी मौक़े दिये जा रहे हैं ताकि हम ये देख सकें कि हमारा 20-22 का जो कोर बनेगा, यही कोर ग्रुप IPL के बाद वर्ल्ड कप तक कुछ मैच खेलंगे." 

‘इंजरी मैनेजमेंट- 5 बॉलर्स के लिए 10 की हो तैयारी' 

121 फ़र्स्ट क्लास मैचों में 433 विकेट लेनेवाले पूर्व तेज़ गेंदबाज़ चेतन शर्मा कहते हैं कि वर्ल्ड कप से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में होनेवाली इंजरी को लेकर आपको तैयारी करनी पड़ेगी. जैसे कि, जसप्रीत बुमराह अगर फ़िट होकर खेलते हैं तो वो बेस्ट हैं. लेकिन अगर इंजरी की वजह से एक प्लेयर बाहर है तो हर वक्त एक खिलाड़ी के पीछे दो-दो बैकअप होने चाहिए. 

चेतन मानते हैं कि टूर्नामेंट के दौरान भी इंजरी के लिए अपना एक बैकअप प्लान भी से ही तैयार होना चाहिए. शर्मा कहते हैं,"अगर आप 4 या 5 फ़ास्ट बॉलर्स को वर्ल्ड कप ले जाने की सोच रहे हैं तो आपके पास 10 खिलाड़ी इनके पीछे तैयार होने चाहिए. तब कोई भी समस्या आए तो, आपको पता होना चाहिए कि कौन सा खिलाड़ी बेस्ट है. ये सवाल नहीं होने चाहिए कि अब किसे खिलाएं?"

‘न्यूज़ीलैंड दौरा-तुरुप का इक्का'

पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन कहते हैं,"मौजूदा टीम वर्ल्ड कप की बेहद मज़बूत दावेदार टीम है. हम तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप के ख़िताब से ज़्यादा दूर नहीं दिख रहे. सबसे अच्छी बात ये हुई है जो मौजूदा न्यूज़ीलैंड दौरा कामयाब हो रहा है. यहां की कामयाबी से टीम का हौसला ज़बरदस्त बढ़ेगा. यहां और द.अफ़्रीका बाउंसी ट्रैक एक जैसी होगी. इसलिए यहां खिलाड़ियों का कॉन्फ़िडेंस ज़बरदस्त बढ़ेगा. यहां प्लेयर्स के साथ सेलेक्टर्स का कॉन्फ़िडेंस भी बढ़ेगा."

यह भी पढ़ें: 55.3 का औसत, 17 शतक, इस बड़ी वजह से डरा हुआ है न्यूजीलैंड, मेजबानों पर मंडराया यह बड़ा खतरा

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत, केएल राहुल या अक्षप पटेल, कौन बनेगा कप्तान? दिल्ली कैपिटल्स के प्लान पर आकाश चोपड़ा ने जताई हैरानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chetan Sharma, Cricket, India, Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com