Anil Kumble on Shubman Gill: हैदराबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल खराब शॉट खेलकर आउट हुए. शुभमन गिन ने अच्छी शुरुआत की थी और वो क्रीज पर जम चुके थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने एक खराब शॉट खेला जिससे उनकी पारी का अंत हुआ. शुभमन गिल के पास एक बड़ी पारी खेलने का मौका था, लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया.
पहले दिन स्टंप्स तक 14 बना लेने वाले शुभमन गिल ने दूसरे दिन 9 रन और बना पाए और 23 रनों के निजी स्कोर पर इंग्लैंड के टॉम हार्टले का शिकार बने. वहीं दूसरे दिन लंच के दौरान बोलते हुए अनिल कुंबले ने कहा कि उन्हें लगता है कि शुभमन गिल को यह सीखने की जरुरत है कि स्ट्राइक कैसे रोटेट करनी है, खासकर स्पिनर के खिलाफ.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हैदराबाद टेस्ट के दूसरे दिन लंच के समय अनिल कुंबले ने चेतेश्वर पुजारा और राहुल द्रविड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि स्पिन के खिलाफ गिल को हल्के हाथ से खेलने की जरुरत है. पुजारा और द्रविड़ अपने करियर में अधिकतक समय तक नंबर-तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. कुंबले ने स्पोर्ट्स 18 पर कहा,"उन पर दबाव बढ़ता गया और वो स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाए. उन्हें यह सीखना होगा."
अनिल कुंबले ने आगे कहा,"अगर वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं, खासकर भारतीय पिचों पर जहां स्पिनर परेशानी पैदा करेते हैं, उसे स्ट्राइक रोटेट करनी होगी. यहां तक कि जब वह कल बल्लेबाजी करने आया, तो उसने अपना समय लिया क्योंकि आप अपना विकेट नहीं खोना चाहते. वह आज भी फंस गया. वह टर्न के खिलाफ रिलीज शॉट खेलना चाहते थे, जो मुझे नहीं लगता कि अच्छा शॉट था. अगर उसे पुजारा या द्रविड़ की तरह नंबर 3 की भूमिका में आना है, तो उसे स्ट्राइक रोटेट करना होगा. उसे हल्के हाथों से स्पिन खेलना होगा और अपनी कलाई का उपयोग करना होगा. यह कुछ ऐसी चीज है जिसे उन्हें अपने खेल में जोड़ने की जरूरत है."
बात अगर मैच की करें तो दूसरे दिन 119 के स्कोर से आगे खेलते हुए भारत ने दूसरे दिन चाय तक पांच विकेट के नुकसान पर 309 रन बना लिए थे और इंग्लैंड पर 63 रनों की बढ़त हासिल की थी. भारत के लिए केएल राहुल ने 86 रनों की पारी खेली जबकि जायसवाल ने 80 रन बनाए. इसके अलावा रोहित शर्मा ने 24, अय्यर ने 35 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड की पहली पारी 246 रनों पर सिमट गई थी. इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बेन स्टोक्स रहे, जिन्होंने 70 रनों की पारी खेली.
यह भी पढ़ें: Shoaib Malik: शोएब मलिक पर 'फीक्सिंग' का शक, फ्रेंचाइजी ने रद्द किया कॉन्ट्रैक्ट - रिपोर्ट
यह भी पढ़ें: "किसी को नहीं पता कि..." एबी डिविलियर्स ने बताया कारण क्यों विराट कोहली ने टेस्ट मैच से नाम लिया वापस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं