न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के समापन के बाद भारतीय टीम को मेजबान टीम के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. मगर अहम टूर्नामेंट से पहले भारतीय बेड़े से बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है. होनहार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जो कि इंडिया 'ए' के साथ न्यूजीलैंड 'ए' के साथ अनऑफिशियल टेस्ट खेल रहे हैं. रनों के लिए बुरी तरह से जुझ रहे हैं. सीरीज का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच लिंकन में खेला गया. यहां वह पहली पारी में 17 रन बनाने में कामयाब रहे. पहली पारी में फेल होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद था कि दूसरी पारी में वह रन बनाएंगे. मगर दूसरी पारी में उनका हाल और बेहाल रहा. इस बार वह केवल पांच रन पर ही पवेलियन चलते बने.
दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में खाता भी नहीं खोल पाए यशस्वी
इंडिया 'ए' और न्यूजीलैंड 'ए' की बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट आज (31 अक्टूबर 2026) से क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. जहां पहली पारी में यशस्वी जायसवाल खाता भी नहीं खोल पाए हैं. पारी की चौथी ही गेंद पर फ्रेजर शीट ने उन्हें एलबीडब्लयू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. न्यूजीलैंड दौरे पर जायसवाल का लगातार फ्लॉप होना टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी है.
Yashasvi jaiswal 0(4) against NZ club level team 😭 https://t.co/uFad1lLH70
— Prince (@CoverDrive_77) October 31, 2026
पिछले नौ पारियों में चार बार शून्य पर आउट हो चुके हैं जायसवाल
यशस्वी जायसवाल पिछली नौ पारियों में चार बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से केवल 160 रन निकले हैं. महीने की शुरुआत में वह रणजी ट्रॉफी के तहत मुंबई के पहले मुकाबले में भी चंडीगढ़ के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए थे.
यही नहीं गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी वह शून्य पर आउट हो गए थे. इसके अलावा उस टेस्ट मुकाबले से पहले वह एसएलसी XI के खिलाफ भी खाता नहीं खोल पाए थे. अब न्यूजीलैंड 'ए' खिलाफ शून्य पर आउट हुए हैं.
यह भी पढ़ें- World Record: बचपन के दो दोस्त, दोनों निकले तबाही, बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे दुनिया कर रही सलाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं