Heinrich Klaasen Stumping video viral: धोनी (MS Dhoni vs Heinrich Klaasen) ने अपने करियर के दौरान होश उड़ाने वाले स्टंपिंग किए हैं जिसकी तारीफ आज भी होती है. लेकिन आईपीएल 2024 के 23वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने एक ऐसा स्टंप किया है जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल हो रहा है. आमतौर पर स्पिनर के खिलाफ विकेटकीपर स्टंप करते हैं लेकिन इस बार क्लासेन ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ स्टंपिंग करने का कमाल किया. यह एक ऐसा स्टंपिंग था जिसने गेंदबाज और बल्लेबाज के भी होश उड़ दिए. यह स्टंपिंग काफी मुश्किल था, क्योंकि गेंद 140KMPH की स्पीड के साथ फेंकी गई थी. धवन आगे बढ़कर गेंद को उड़ाना चाहते थे लेकिन भुवी की गेंद को खेलने में नाकाम रहे.
ये भी पढ़ें- ध्रुव जुरेल नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है बिल्कुल धोनी की तरह, नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया
वहीं, स्टंप के करीब खड़े क्लासेन ने रफ्तार वाली गेंद को आसानी के साथ पकड़कर बैटर को स्टंप कर दिया. बल्लेबाज के पास अपने क्रीज में वापस आने का मौका भी नहीं मिला. Heinrich Klaasen ने तेजी दिखाई और रॉकेट के स्पीड से फेंकी गई गेंद को स्टंप के पीछे पकड़ा और धवन के स्टंप कर दिया. आईपीएल में क्लासेन द्वारा किया गया यह स्टंपिंग बेस्ट स्टंपिंग के तौर पर याद किया जाएगा.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
It's already been more than 12 hours, but Heinrich Klaasen's masterclass against a 140kmph delivery of Bhuvi still bedazzles. 🤯👏
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 10, 2024
- A stumping of a fast bowler is simply crazy! pic.twitter.com/hNPcS7zW8d
मैच में धवन ने 16 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली. सोशल मीडिया पर फैन्स क्लासेन की स्टंपिंग की तुलना अब धोनी के स्टंपिंग से करने लगे हैं. यकीनन क्लासेन के लिए यह गर्व का क्षण है कि उनकी तुलना फैन्स धोनी से कर रहे हैं.
वैसे, मैच की बात की जाए तो पंजाब किंग्स को हैदराबाद ने 2 रन से हरा दिया. जीत के साथ ही प्वाइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, अब पंजाब किंग्स छठे नंबर पर मौजूद हैं. IPL Points Table की बात की जाए तो इस समय राजस्थान रॉयल्स पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर केकेआऱ, तीसरे नंबर पर लखनऊ और चौथे नंबर पर सीएसके की टीम मौजूद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं