WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 327 रन बना लिए हैं. ट्रेविस हेड (Travis Head) 146 रन और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) 95 रन बनाकर नाबाद हैं. बता दें कि एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी के दौरान स्मिथ ने जिस तरह से एक्सप्रेशन दिए, उसने खूब सुर्खियां बटोरी, यही नहीं विराट कोहली (Virat Kohli) भी स्मिथ की नकल किए बिना नहीं रह सके. दरअसल, जब भी स्मिथ गेंद खेलते तो उस गेंद की तारीफ करते हुए अलग-अलग तरह का एक्सप्रेशन देते. ऐसे में जब शमी की खतरनाक इनस्विंगर गेंद का सामना उन्हें करना पड़ा तो स्मिथ ने गेंद खेलने के बाद रिएक्ट (Steve Smith reaction) किया. जिसे देखकर बाद में कोहली ने भी इसकी नकल उतारी, सोशल मीडिया पर कोहली का रिएक्शन वायरल है. सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार इसको लेकर बात कर रहे हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Steve Smith reacted, then Mohammed Shami start laughing 😀😉#INDvsAUS #WTCFinal #WTC2023Final #AUSvIND pic.twitter.com/aHLvksjTW5
— Ankit Kunwar (@TheAnkitKunwar) June 7, 2023
Test cricket is love ❤😝#WTCFinal2023 #INDvsAUS #ViratKohli𓃵 #SteveSmith #AUSvIND pic.twitter.com/Koz7yBu1Gx
— Shamsi (MSH) (@ShamsiHaidri) June 7, 2023
31वां शतक लगाने के करीब स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ 95 रन बनाकर नाबाद हैं. दूसरे दिन 5 रन बनाते ही स्मिथ अपने टेस्ट करियर में 31वां शतक लगाने में सफल हो जाएगा. बता दें कि ऐसा कर स्मिथ हेडन चंद्रपॉल से आगे निकल जाएंगे. मैथ्यू हेडन और चंद्रपॉल ने टेस्ट में 30 शतक लगाए हैं.
टेस्ट मैच की बात करें तो ट्रेविस हेड के तेज तर्रार शतक से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण धारहीन दिखायी दिया जिससे आस्ट्रेलिया ने बुधवार को यहां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप WTC Final के पहले दिन स्टंप तक तीन विकेट पर 327 रन बनाकर शानदार शुरुआत की.
मार्नस लाबुशेन (26 रन) का विकेट 25वें ओवर में गिरा था जिसके बाद स्मिथ और हेड ने दोपहर और शाम के सत्र में बल्लेबाजी के मुफीद पिच का फायदा उठाया. अभी तक 44 चौके और एक छक्का लग चुका है जिससे भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का लचर प्रदर्शन साफ दिखता है,
हेड का यह विदेशी सरजमीं पर पहला और कुल छठा शतक है. भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज को दूसरे दिन काफी काम करना होगा. (भाषा के साथ)
--- ये भी पढ़ें ---
* WTC Final: Shami की लहराती हुई गेंद ने उड़ाए Labuschagne के होश, हवा में कुछ ऐसे बिखर गई गिल्लियां, देखें Video
* WTC Final 2023: केएस भरत का सुपरमैन अवतार, वार्नर को पवेलियन भेजने के लिए ऐसे लगाई हवा में छलांग- Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं