विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2021

WTC Final 2021: फाइनल से पहले प्रैक्टिस मैच न मिलने पर कोहली ने दिया यह जवाब

WTC Final 2021: भारतीय टीम को अब तीन सप्ताह का ब्रेक मिला है. टीम 14 जुलाई को फिर नॉटिंघम में एकत्र होगी और चार अगस्त से टेस्ट श्रृंखला खेली जाएगी. क्या सीरीज से पहले प्रथम श्रेणी मैच बेहतर होता, कप्तान ने कहा कि यह कार्यक्रम बनाने वाले पर निर्भर करता है.

WTC Final 2021: फाइनल से पहले प्रैक्टिस मैच न मिलने पर कोहली   ने दिया यह जवाब
WTC Final 2021: भारतीय कप्तान विराट कोहली मैच के दौरान
  • क्या प्रैक्टिस मैच न मिलना भारी पड़ गया?
  • क्यों बीसीसीआई ईसीबी के आगे असहाय पड़ गया?
  • पूर्व क्रिकेटरों के बीच हो रही है चर्चा
नई दिल्ली:

जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के हाथों फाइनल मुकाबला हार गयी, तो एक चर्चा यह भी हो रही है कि टीम विराट के लिए बीसीसीआई इंग्लैंड में फाइनल से पहले प्रैक्टिस मैच की व्यवस्था क्यों नहीं करा सका. बहरहार, भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि उनकी टीम  इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच खेलना चाहती थी, लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनका  अनुरोध क्यों खारिज कर दिया गया. न्यूजीलैंड से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (WTC Final) हारने वाली भारतीय टीम को एक भी अभ्यास मैच नहीं मिला जबकि न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड से दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली थी.

भारतीय टीम को अब तीन सप्ताह का ब्रेक मिला है. टीम 14 जुलाई को फिर नॉटिंघम में एकत्र होगी और चार अगस्त से टेस्ट श्रृंखला खेली जाएगी. क्या सीरीज से पहले प्रथम श्रेणी मैच बेहतर होता, कप्तान ने कहा कि यह कार्यक्रम बनाने वाले पर निर्भर करता है.

उन्होंने मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘यह हम पर निर्भर नहीं है, हम अभ्यास मैच चाहते थे लेकिन हमें मिला नहीं. मुझे नहीं पता कि उसका क्या कारण है.' भारतीय कप्तान ने कहा कि तीन सप्ताह का समय श्रृंखला की तैयारी के लिये अच्छा है. हमारे पास काफी समय है.' दरअसल बीसीसीआई ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से दो आधिकारिक प्रथम श्रेणी मैच रद्द करने को कहा था जो भारतीय टीम को जुलाई में खेलने थे.

बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, ‘भारत ए टीम का भी दौरा उसी समय होना है. भारत और भारत ए के बीच दो आधिकारिक प्रथम श्रेणी मैच होने थे, लेकिन ईसीबी से बातचीत के बाद वे मैच रद्द कर दिये गए.' इंग्लैंड क्रिकेट का घरेलू सत्र शुरू होने के कारण काउंटी टीम के खिलाफ मैच भी संभव नहीं है.

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में बिके थे. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, India Vs New Zealand 06/18/2021 Innz06182021201081, ICC World Test Championship 2021, Board Of Control For Cricket In India, The Rose Bowl Southampton, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com