विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2021

WTC Final 2021: सवाल उठे, पर गावस्कर सहित कइयों ने किया पंत के रवैये का समर्थन, सोशल मीडिया ने भी

WTC Final 2021: पंत ने मिश्रित रवैया दिखाया. जहां वह कई मौकों पर खासे डिफेंसिव दिखायी पड़े, तो वैगनर के खिलाफ पंत ने बेवजह कदमों का इस्तेमाल करके गेंद को बाहर पहुंचाने की कोशिश की. पंत 48 गेंदों पर लंच के समय 4 चौकों से 28 रन बनाकर नाबाद थे.

WTC Final 2021: सवाल उठे, पर गावस्कर सहित कइयों ने किया पंत के रवैये का समर्थन, सोशल मीडिया ने भी
WTC Final 2021: टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत
  • पंत दोहरा दो गाबा को, फैंस एक सुर में बोले
  • लक्ष्मण और चोपड़ा ने उठाए थे सवाल
  • इस हालात में पंत जैसी एप्रोच की ही जरूरत-गावस्कर
नई दिल्ली:

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे WTC Final 2021 के आखिरी दिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के रवैये ने कई बार डराया. पंत को शुरुआत में जैमिसन (Kyle Jamieson) के खिलाफ जीवनदान मिला था, लेकिन उसके बाद से पंत ने मिश्रित रवैया दिखाया. जहां वह कई मौकों पर खासे डिफेंसिव दिखायी पड़े, तो वैगनर के खिलाफ पंत ने बेवजह कदमों का इस्तेमाल करके गेंद को बाहर पहुंचाने की कोशिश की. पंत 48 गेंदों पर लंच के समय 4 चौकों से 28 रन बनाकर नाबाद थे. बहरहाल, जहां कुछ कमेंटेटरों ने पंत के रवैये पर सवाल उठाया, तो सनी गावस्कर (Sunil Gavaskar) सहित बड़ी सख्या में फैंस ने उनकी एप्रोच की तारीफ की और देखते ही देखते पंत सोशल मीडिया पर छा गए. दरअसल कमेंट्री के दौरान आकाश चोपड़ा, वीवीएस लक्ष्मण सहित बाकी  लोगों ने पंत की एप्रोच पर सवाल खड़े किए थे, लेकिन ब्रेक के दौरान गावस्कर की राय पंत के समर्थन में आयी.

कोहली को जैमिसन ने फिर आउट किया, तो फैंस ने लंबू पेसर का कुछ ऐसे फनी memes से उड़ाया मजाक

गावस्कर ने लंच ब्रेक के दौरान कहा कि अगले सेशन में रन बनाने के लिए करो या मरो जैसी एप्रोच की जरूरत है. पंत की शैली यही रही है और इसी शैली के हिसाब से दूसरी पारी में जरूरी रन बनाए जा सकते हैं.

फैंस पंत से गाबा दोहराने की अपील कर रहे हैं...बोर्ड पढ़ लीजिए

WTC Final: जेमिसन ने विराट कोहली के साथ 'माइंड गेम' खेलकर किया आउट, सिर झुकाकर चलते बने..देखें Video

हर फैन पंत से उनकी नैसर्गिक एप्रोच की मांग कर रहा था

नील वैगनर के खिलाफ स्टेप आउट के बाद फैंस गेंदबाज की मनोदशा बयां कर रहे हैं

कमाल है! जो टिम साऊदी ने कर डाला, कपिल, बॉथम और सचिन भी नहीं कर सके

फैंस की मनोदशा समझ लीजिए

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, India Vs New Zealand 06/18/2021 Innz06182021201081, ICC World Test Championship 2021, The Rose Bowl Southampton, Cricket, Sunil Gavaskar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com