पूर्व भारतीय कप्तान और गुजरात जायंट्स की ‘मेंटोर' मिताली राज (Mithali Raj) ने कहा कि महिलाओं की प्रीमियर लीग (WPL 2024) को एक से ज्यादा शहर में आयोजित करने से टीमों को नये दर्शक बनाने में मदद मिलेगी और इससे टूर्नामेंट के ‘प्रोफाइल' में भी इजाफा होगा. WPL का पहला चरण केवल मुंबई में कराया गया था, लेकिन इस बार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली और बेंगलुरु में कर रहा है, लेकिन शुरुआती मैचों से लग रहा है कि BCCI को अलग-अलग शहरों में WPL के मैच आयोजित कराने की जरुरत है, जिससे वीमेंस लीग को ज्यादा से ज्यादा युवा और उभरती प्रतिभा वाली लड़कियों तक पहुंचाया जा सके.
यह भी पढ़ें:
घमासान भिड़ंत हुई सरफराज की इस इंग्लिश बॉलर से, इस पहलू से बिगड़ गई 'फाइनल तस्वीर'
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Taking 'Giant' strides in pursuit of the
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 21, 2024
The Gujarat Giants are ready for #TATAWPL Season 2 @Giant_Cricket pic.twitter.com/QCh2G4zGC4
मिताली ने कहा, ‘अगर डब्ल्यूपीएल प्रत्येक शहर में आयोजित होगा तो इससे फ्रेंचाइजी को नये दर्शक बनाने का मौका मिलेगा जो स्टेडियम में आकर उन्हें खेलते हुए देखेंगे. इससे सिर्फ टूर्नामेंट और फ्रेंचाइजी का ‘प्रोफाइल' ही सुधरेगा.'
अपनी मार्गदर्शक की भूमिका पर उन्होंने कहा, ‘मैं ‘मेंटोर' की भूमिका का लुत्फ उठा रही हूं, युवा खिलाड़ियों के साथ काम कर रही हूं और अपना ज्ञान साझा कर रही हूं तथा उन्हें अपनी भूमिका सर्वश्रेष्ठ तरीके से निभाने में मदद कर रही हूं.'ऑस्ट्रेलिया की ‘रन मशीन' बेथ मूनी की कप्तानी में गुजरात जायंट्स रविवार को गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने को तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं