इंग्लैंड के खिलाफ रांची (Ranchi) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी का जो हाल हुआ, उसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. वास्तव में अगर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने टिककर अच्छे 73 रन न बनाए होते, तो भारत की "तस्वीर' और भी ज्यादा निराशाजनक होती. कप्तान रोहित (Rohit Sharma) नहीं चले, तो शुभमन गिल (Shubman Gill) हमेशा की तरह जमकर आउट हो गए. करियर के पहले ही टेस्ट में दोनों पारियों में पचासा जड़ने वाले सरफराज खान (Sarfaraz Khan) से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वह बी 14 ही रन बना सके.
वास्तव में उनके और लेफ्ट-आर्म स्पिनर टॉम हार्टले के बीच घमासाल संघर्ष देखने को मिला. यह आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि राजकोट में खुलकर खेलने वाले सरफराज का धीमा रूप भी देखने को मिला. और 14 रन बनाने के लिए उन्होंने 53 गेंद खेलीं. और वह एक ही चौका लगा सके.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ऐसी रही फाइनल तस्वीर
फाइनल तस्वीर ऐसी रही राजकोट में करीब-करीब सौ के औसत से बैटिंग करने वाले सरफराज सिर्फ 11.76 का स्ट्राइक-रेट निकाल सके. सरफराज ने हार्टले की 34 गेंद खेलीं और इसमें से 30 डॉट (खाली) बॉल रहीं. चार पर उन्होंने सिंगल लिया, तो एक पर वह आउट हो गए.
इस पहलू ने डाला बड़ा असर
फैंस हैरान थे कि पहले ही टेस्ट में आतिशी अंदाज दिखाने वाले सरफराज को क्या हो गया. दरअसल रांची की पिच पर गेंद दूसरे दिन ही बहुत ज्यादा नीची और साथ ही धीमी भी रह रही थी. बीच-बीच में इसमें घासा घुमाव भी उछाल के साथ देखने को मिल रहा था. इन पहलुओं सरफराज को सतर्क रवैया अपनाने के लिए मजबूर कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं