विज्ञापन
4 years ago

India Women vs Ireland Women: दक्षिण अफ्रीका में जारी वीमेंस टी20 विश्व कप के तहत सेंटजॉर्ज पार्क में सोमवार को खेले गए अहम मुकाबले में भारत ने ऑयरलैंड को डकवर्थ लुईस नियम से 5 रन से हाकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. यह लगातार तीसरा मौका है, जब भारत ने मेगा इवेंट के अंतिम चार में जगह बनायी है. भारत से जीत के लिए मिले 156 रनों का पीछा करते हुए ऑयरलैंड की शुरुआत बहुत ही खराब रही और पहले ही ओवर में उसने दो विकेट गंवा दिए. पारी की पहली ही गेंद पर एमी हंटर दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गयीं, तो इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर रेणुका ने पेंडरागास्ट को बोल्ड किया, तो ऑयरिश टीम एकदम से बैकफुट पर आ गयी, लेकिन यहां गैबी लुईस (नाबाद 32 रन) और कप्तान लाउरा डेनली (नाबाद 17) रन ने जरुरत के हिसाब से बहुत ही उम्दा बल्लेबाजी की. मैदान पर घिर आयी घटा और बारिश की हल्की बौछार से दोनों ने डीआरएस नियम से मिले लक्ष्य को सामने रखते हुए कुछ ओवरों में अच्छे रन बटोरकर हरमनप्रीत कौर को परेशान कर दिया. और जब बारिश के कारण खेल रुका, तो ऑयरलैंड का स्कोर 8.2 ओवरों में 2 विकेट पर 54 रन था.

SCORE BOARD

 इस समय डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से वह भारत से पांच रन पीछे था. इस स्टेज पर खेल रुका, तो फिर सेंटजॉर्ज पार्क पर बारिश लगातार तेज ही होती गयी. और कहा यह भी जा सकता है कि भारत यहां भाग्यशाली भी एक तरह से रहा. अगर पारी का शिखा पांडेय का फेंका सातवां और गायकवाड़ का फेंकें आठवें ओवर का हाल भी अगर पांचवें और छठे ओवर जैसा होता या इन ओवरों में कुछ और रन ज्यादा आ जाते, तो भारतीय खेमे से खुशी काफूर हो जाती. बहरहाल, खेल न शुरू होने की सूरत में भारत यह मुकाबला 5 रन से जीतकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा. भारतीय टीम लगातार तीसरी बार महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है. टीम पिछली बार 2020 में उपविजेता रही थी. स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए एक थोड़ी धीमी पिच पर शेफाली वर्मा (24 रन) ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर (87) भारत को ठोस शुरुआत दी. पहला विकेट गिरा, तो एक छोर पर नियमित अंतराल पर विकेट जरूर गिरे, लेकिन दूसरे छोर पर भाग्य के रथ पर सवार स्मृति मंधआना लगातार प्रचंड प्रहार लगाती रहीं. और जब वह स्लॉग ओवरों में चौथे गीयर में बैटिंग करते हुए 19वें ओवर में आउट हुईं, तो वह अपना काम कर चुकी थीं. मंधाना ने टी20 में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया. और उनके इस प्रयास से भारत कोटे को 20 ओवरों में 6 विकेट पर 155 रन तक पहुंचने में सफल रहा. उनके बाद रॉड्रिगुएज (19) ने भी उपयोगी पारी खेली. 

प्लेयर ऑफ द मैच बनीं मंधाना ने 56 गेंद की आकर्षक पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े. उन्होने शेफाली वर्मा ( 24) के साथ पहले विकेट के लिए 62 और कप्तान हरमनप्रीत कौर (13) के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी. बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर शेफाली और हरमनप्रीत रन बनाने के लिए संघर्ष करती दिखी, लेकिन स्मृति पर इसका कोई असर नहीं हुआ। शेफाली ने 29 गेंद की पारी में तीन चौके लगाये जबकि हरमनप्रीत 20 गेंद की पारी में एक भी चौका लगाने में विफल रही. ऑयरलैंड के लिए डेलेनी ने तीन जबकि प्रेंडरगस्ट ने दो विकेट चटकाये। आर्लीन केली को एक सफलता मिली.

स्मृति और शेफाली ने शुरुआती 10 ओवर के अंदर 62 रन जोड़े. शेफाली एक बार फिर अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रही. वह  डेनली की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटीं. हरमनप्रीत जहां रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी वही स्मृति गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने के साथ साथ दौड़ कर रन चुरा रही थी. उन्होंने लेग स्पिनर कारा मुरे पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया, इसके बाद उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए जॉर्जिना डेंप्सी के खिलाफ लगातार दो चौके लगाये। उन्होंने इस गेंदबाज के खिलाफ छक्का भी लगाया. डेनली ने लगातार गेंदों पर हरमनप्रीत और ऋचा घोष (शून्य) को आउट कर मैच में आयरलैंड की वापसी करायी. स्मृति पर हालांकि इसका कोई असर नहीं हुआ उन्होंने  केली के खिलाफ दो चौके जड़ने के बाद डेनेली के ओवर में चौका और छक्का लगाया. वह एक और छक्का लगाने की कोशिश में  प्रेंडरगस्ट की गेंद पर लपकी गयी। अगली गेंद पर दीप्ति शर्मा (शून्य) भी पवेलियन लौट गयी. जेमिमा रॉड्रिगुएज ने आखिरी ओवर में दो चौके लगाकर टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। वह आखिरी गेंद पर स्टंप आउट हुई। उन्होंने 12 गेंद में तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए. 

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. चलिए आप  मैच में खेलीं दोनों देशों की फाइनल XI इस प्रकार रहीं: 

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिगुएज, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, शिखा पांडेय, रेणुका ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, देविका वैद्य


ऑयरलैंड: लौरा डेनली (कप्तान), एमी हंटर, , गैबी लुईस ओरला प्रेंडरगास्ट, ऐमेर रिचर्डसन, गैबी लुईस, लाउसे लिटिल,  अरलेन केली, मैरी वाल्ड्रोन (विकेटकीपर),  लेह पाउल, कारा मरे, जॉर्जिना डेंपसे

India Women vs Ireland Women, 18th Match, Group B - Live Cricket Score, Commentary

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Shafali Verma, Smriti Mandhana, ICC Women's T20 World Cup 2023, India Women Vs Ireland Women 02/20/2023 Inwirw02202023217642, St George's Park Port Elizabeth, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com