विज्ञापन

चक्रव्यू से बाहर आएंगे रोहित शर्मा या वनडे वर्ल्ड कप से पहले थम जाएगा सफर? कोच कोटक का ये बयान क्या कह रहा

Rohit Sharma ODI Future, IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली है. इसी बीच उनके वनडे करियर को लेकर चर्चाएं तेज हैं. हालांकि, टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक का मानना है कि अनुभवी ओपनर पर किसी तरह का दबाव नहीं है और वह जल्द लय हासिल करेंगे.

चक्रव्यू से बाहर आएंगे रोहित शर्मा या वनडे वर्ल्ड कप से पहले थम जाएगा सफर? कोच कोटक का ये बयान क्या कह रहा
Rohit Sharma ODI Future, IND vs ENG:

Rohit Sharma ODI Future, IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का फैसला अब लॉर्ड्स में होने वाले आखिरी मुकाबले पर टिका है. लेकिन निर्णायक मैच से पहले चर्चा सिर्फ सीरीज की नहीं, बल्कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य की भी हो रही है. क्रिकेट गलियारों में अटकलें हैं कि चैंपियंस टूर्नामेंट और अगले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए रोहित अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं. हालांकि, इस संबंध में न तो खिलाड़ी और न ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है.

ऐसे माहौल में बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने रोहित का खुलकर बचाव किया है. दूसरे वनडे में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कहा कि दो मैचों की नाकामी से रोहित जैसे खिलाड़ी का आत्मविश्वास प्रभावित नहीं होता.

मुझे नहीं लगता कि रोहित दबाव में हो सकता हैं

कोटक ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर किसी तरह का दबाव हो सकता है. वह इतने अनुभवी हैं कि दो मैचों में रन नहीं बनने से फर्क नहीं पड़ता. आज भी ऐसा लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया." इंग्लैंड दौरे पर रोहित का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. पहले दो वनडे में उनके बल्ले से 11 और 26 रन ही निकले हैं. पूरे साल की बात करें तो आठ वनडे में उन्होंने 30.12 की औसत से 241 रन बनाए हैं, जिसमें 79 रन उनकी सबसे बड़ी पारी रही है.

रोहित का फॉर्म सवालों के घेरे में...

रोहित की फॉर्म ऐसे समय सवालों के घेरे में है, जब भारत अगले बड़े ICC टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटा है. यही वजह है कि उनके वनडे भविष्य को लेकर चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है. हालांकि, टीम मैनेजमेंट का रुख साफ है कि वह अभी भी अपने कप्तान पर पूरा भरोसा रखता है.

सीरीज की बात करें तो कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने 234 रन का लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. जो रूट 99 रन बनाकर नाबाद लौटे और इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. अब 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा मुकाबला सीरीज का विजेता तय करेगा.

ऐसे में सभी की नजरें सिर्फ सीरीज के नतीजे पर नहीं, बल्कि रोहित शर्मा के बल्ले पर भी होंगी. अगर कप्तान निर्णायक मुकाबले में बड़ी पारी खेलते हैं तो तमाम सवालों पर फिलहाल विराम लग सकता है. वहीं अगर उनका संघर्ष जारी रहता है, तो उनके वनडे भविष्य को लेकर चल रही चर्चाएं और तेज हो सकती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, England Vs India 2026, Cricket, Rohit Gurunath Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com